नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ममेरे भाई-बहन ने स्कूल ड्रेस में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी साथ में फोटो – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ममेरे भाई-बहन ने स्कूल ड्रेस में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी साथ में फोटो


WhatsApp Icon

28/11/2025 10:47 PM Total Views: 363535

भोपाल/झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रिश्तों और भावनाओं के द्वंद्व का एक खौफनाक अंत देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर बामनिया रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल ड्रेस पहने एक नाबालिग छात्र और छात्रा ने एक साथ चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पलक झपकते ही दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, जो सामाजिक रिश्तों की मर्यादाओं में उलझा हुआ था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटनास्थल का मंजर और इंस्टाग्राम का आखिरी संकेत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों नाबालिग काफी देर से बामनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर टहल रहे थे। उनके चेहरों पर तनाव साफ देखा जा सकता था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठाने वाले हैं। ट्रेन के करीब आते ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा और पटरी पर कूद गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से कुछ ही देर पहले, छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। यह तस्वीर अब उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो इस बात का इशारा करती है कि उन्होंने पहले ही साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया था।

रिश्तों की उलझन: भाई-बहन थे दोनों

पुलिस की अब तक की जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला बेहद पेचीदा है। दोनों मृतक रामपुरिया के निवासी थे और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्र के पिता, छात्रा के परिवार में ‘घर जमाई’ बनकर रहते थे। छात्रा, लड़के के पिता को ‘फूफा’ कहकर बुलाती थी। माना जा रहा है कि पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों के चलते वे अपने कथित प्रेम संबंध को समाज में स्वीकार नहीं करा पाते, जिसके चलते उन्होंने मौत का रास्ता चुना।

अंग्रेजी का पेपर छोड़ मौत को चुना

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि दोनों पढ़ने वाले बच्चे थे। छात्रा: पेटलावद के ‘तुलसी विद्या मंदिर’ में 10वीं की नियमित छात्रा थी। शुक्रवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। प्राचार्य हरीश जानी ने बताया कि उसने अब तक के चारों पेपर दिए थे, लेकिन आज वह परीक्षा देने नहीं पहुंची। विडंबना यह रही कि जिस वक्त उसे परीक्षा हॉल में होना चाहिए था, उस वक्त वह रेलवे ट्रैक पर जिंदगी की परीक्षा हार रही थी। दिन में उसके पिता भी उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे थे, लेकिन वहां निराशा ही हाथ लगी। छात्र: शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र था। प्राचार्य सुखराम गरवाल के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से स्कूल से अनुपस्थित चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (गवर्मेंट रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल भेजा गया है। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि इंस्टाग्राम पोस्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है कि आखिर किस तत्कालिक कारण से बच्चों ने यह कदम उठाया।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031