नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नाले में फेंकी गई मानवता: सलैया में मिले नवजात के शव ने खोले ‘पाप’ और ‘इलाज’ के खौफनाक राज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नाले में फेंकी गई मानवता: सलैया में मिले नवजात के शव ने खोले ‘पाप’ और ‘इलाज’ के खौफनाक राज


WhatsApp Icon

22/11/2025 11:21 AM Total Views: 363613

बैतूल/सरनी। ग्राम पंचायत सलैया का शांत वातावरण उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया, जब एक नाले के किनारे मानवता शर्मसार हुई। एक 5 माह के मासूम नवजात (भ्रूण) का निर्जीव शरीर नाले की गंदगी के बीच पड़ा मिला। यह महज एक शव नहीं था, बल्कि समाज के चेहरे पर लगा वह बदसूरत दाग था, जो यह बता रहा था कि ‘लोक-लाज’ का डर किसी मासूम की ‘सांसों’ से ज्यादा भारी हो गया है।

सन्नाटे में गूंजी मौत की चीख

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाले में पड़े उस अविकसित शरीर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए थाना प्रभारी जयपाल इनवाती अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस के लिए चुनौती दोहरी हो गई है पहला, उस निर्दयी को ढूंढना जिसने यह कृत्य किया, और दूसरा, उस स्थान का पता लगाना जहाँ इस जीवन को दुनिया में आने से पहले ही खत्म कर दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अवैध संबंध और झोलाछाप डॉक्टर – एक ‘जानलेवा विरोधाभास’

इस घटना ने समाज के उस काले सच को उघाड़ कर रख दिया है, जहाँ ‘अवैध संबंधों की मजबूरी’ और ‘झोलाछाप डॉक्टरों का लालच’ एक दूसरे का पूरक बन गए हैं। अक्सर प्रेम प्रसंग या सामाजिक रूप से अस्वीकार्य रिश्तों (अवैध संबंधों) के चलते जब गर्भ ठहरता है, तो युगल अस्पताल जाने से डरते हैं। उन्हें डर होता है कि सरकारी या पंजीकृत अस्पतालों में उनकी पहचान उजागर हो जाएगी और समाज में उनकी ‘नाक’ कट जाएगी। इसी डर का फायदा उठाते हैं क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह फैले झोलाछाप डॉक्टर। ये बिना किसी डिग्री, बिना पंजीयन और बिना किसी नैतिकता के ‘इलाज’ की दुकानें चलाते हैं। इनका काम मरीज की जान बचाना नहीं, बल्कि उसकी ‘मजबूरी को कैश करना’ होता है।

एक तरफ समाज ‘नैतिकता’ की दुहाई देकर ऐसे रिश्तों को स्वीकार नहीं करता, और दूसरी तरफ यही समाज अपनी नाक बचाने के लिए उन ‘कातिल डॉक्टरों’ की शरण में जाता है, जो चंद रुपयों के लिए एक अजन्मे बच्चे की हत्या करने में संकोच नहीं करते। यह नवजात का शव उसी ‘गुपचुप समझौते’ का परिणाम है।

सिस्टम की नींद और लचर व्यवस्था

सूत्रों की मानें तो सलैया और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध क्लीनिकों की बाढ़ आ गई है। कई तथाकथित डॉक्टर बिना किसी वैध लाइसेंस के सर्जरी तक को अंजाम दे रहे हैं। अवैध गर्भपात का यह काला कारोबार फल-फूल रहा है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी इन अपराधियों को मूक सहमति दे रही है।न कोई निरीक्षण, न कोई कार्रवाई सिस्टम की यह लापरवाही ही ऐसे अपराधों के लिए खाद-पानी का काम कर रही है।

कब जागेगा समाज?

यह घटना हमें झकझोर कर पूछ रही है, क्या हमारा समाज इतना निष्ठुर हो गया है कि अपनी झूठी शान के लिए एक मासूम को नाले में फेंक सकता है? क्या ‘लोक-लाज’ का पर्दा एक नन्ही जान से ज्यादा कीमती है? और आखिर कब तक प्रशासन इन झोलाछाप मौतों पर आंखें मूंदे रहेगा? आज जरूरत है कि पुलिस न केवल उस माँ-बाप को खोज निकाले जिन्होंने यह कृत्य किया, बल्कि उन सफेदपोश कातिलों (अवैध डॉक्टरों) को भी सलाखों के पीछे भेजे जिन्होंने चंद नोटों के लिए अपने जमीर का सौदा कर लिया। यह हत्या एक बच्चे की नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की है।

इनका कहना है:—

  • अज्ञात लोगों के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है। जांच की जा रही है, यह मामला केवल शव मिलने का नहीं, बल्कि अवैध गर्भपात (Illegal Abortion) का प्रतीत होता है। पुलिस की रडार पर अब सारनी से लेकर बगडोना तक फैले वह तमाम अस्पताल और क्लीनिक हैं, जो पर्दे के पीछे अवैध धंधों को अंजाम दे रहे हैं। “संभावना प्रबल है कि किसी ने सामाजिक बदनामी के डर से गर्भपात कराया और सबूत मिटाने के लिए भ्रूण को नाले में फेंक दिया। हम हर उस क्लीनिक की जांच करेंगे जहाँ इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां संचालित हो सकती हैं।”

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031