नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही घोड़ाडोंगरी नगर परिषद : खुले में कचरा जलाना बना सिरदर्द, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर खतरा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही घोड़ाडोंगरी नगर परिषद : खुले में कचरा जलाना बना सिरदर्द, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर खतरा


WhatsApp Icon

25/10/2025 10:24 AM Total Views: 363084

बैतूल/घोड़ाडोंगरी। “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” अभियान के नारे भले ही बुलंद हों, लेकिन घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की कार्यप्रणाली इस अभियान की मंशा पर ही सवालिया निशान लगा रही है। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद अपने 15 वार्डों के गीले और सूखे कचरे को फेंकने के लिए एक सुनियोजित डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल रही है। इसके बजाय, नगर परिषद द्वारा स्टेट हाईवे-43 से सटी एक खाली पड़ी अनाधिकृत भूमि का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खुले में कचरा फेंकना और उसे जलाना: खतरनाक लापरवाही

नगर परिषद की लापरवाही यहीं नहीं रुकती। खुले में फेंके गए इन कचरे के ढेरों को “डिस्पोज” करने के नाम पर अक्सर उनमें आग लगा दी जाती है। यह आग स्टेट हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक भयावह स्थिति पैदा करती है। उठने वाला धुआं सीधे हाईवे पर फैल जाता है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो जाती है और दुर्घटनाएं होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जिम्मेदार नगर पालिका परिषद, बेपरवाह रवैया:

यह अत्यंत चिंताजनक है कि 15 वार्डों में रहने वाले हजारों नागरिकों को स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी वाली नगर परिषद के पास अपने कचरे के निपटान के लिए एक भी अधिकृत टचिंग ग्राउंड (कचरा संग्रहण स्थल) की व्यवस्था नहीं है। यह दिखाता है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है। खुले में कचरा फेंकना और उसे जलाना न केवल स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह भूजल और वायु प्रदूषण का भी एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है।

आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़:

खुले में फेंके गए और जलाए गए कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें सीधे तौर पर हाईवे से गुजरने वाले एवं आसपास के सटे हुए ग्रामीणो के लोगों के श्वसन तंत्र को प्रभावित करती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक है। घोड़ाडोंगरी नगर पालिका परिषद की यह लापरवाही सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।

इनका कहना है।

मैं अभी होशंगाबाद में हु आप जानकारी के लिए मुझसे ऑफिस में आकर मिले, वहां मैं आपको सारी जानकारी दे दूंगा, आप अपडेट कर लेना।

नवनीत पांडे, सीएमओ, नगर परिषद घोड़ाडोंगरी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031