नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी को मिलेगी 660 मेगावाट की नई सुपर क्रिटिकल यूनिट, बीएचईएल को मिला 7395 करोड़ का वर्क ऑर्डर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी को मिलेगी 660 मेगावाट की नई सुपर क्रिटिकल यूनिट, बीएचईएल को मिला 7395 करोड़ का वर्क ऑर्डर


WhatsApp Icon

01/10/2025 2:18 PM Total Views: 460820

सारनी। मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी सारनी अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में 660 मेगावाट की एक नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पावर जनरेटिंग कंपनी, जबलपुर ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) को 7395 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर सारणी को मिलेगा फायदा

यह 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल यूनिट एक दशक से भी अधिक समय से प्रस्तावित थी, और मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इसके अनुमोदन के बाद अब इस इकाई के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। वर्तमान में, प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध सारनी में कुल 500 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इस नई इकाई के जुड़ने से सारनी की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

54 महीने में पूरा होगा काम

पीआरजी (Power Generating Company) जबलपुर कार्यालय से यूनिट निर्माण से संबंधित नोटिफिकेशन ऑफ अवार्ड (NOA) क्रमांक 914 से 916 तक, 29 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। बीएचईएल को यह कार्य ईपीसी (Engineering, Procurement, Construction) आधार पर 54 महीनों के भीतर पूरा करना होगा। इसके अतिरिक्त, पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा शेष गैर-ईपीसी कार्यों के लिए अलग से ठेके दिए जाने की प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सूत्रों के अनुसार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कार्य संपादन के लिए आगे के ठेके प्रदान करने की प्रक्रिया आगामी 4 से 6 महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद स्थल पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस संबंध में, बीएचईएल की एक टीम जल्द ही पावर प्लांट का दौरा करने सारनी पहुंचेगी।

जल्द शुरू होगा यूनिट लगाने का काम: कैथवार

पावर प्लांट के मुख्य अभियंता, वीके कैथवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएचईएल को सारनी और चचाई दोनों स्थानों पर यूनिट लगाने के लिए 29 सितंबर को वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई यूनिट के लगने का काम शीघ्र ही शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31