नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका ने की चालानी कार्यवाही, 19 दुकानदारों के यहां मिले अमानक पॉलीथीन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका ने की चालानी कार्यवाही, 19 दुकानदारों के यहां मिले अमानक पॉलीथीन


WhatsApp Icon

18/09/2025 10:45 PM Total Views: 363085

” सारनी और बगडोना बाजार में नपा ने की चालानी कार्यवाही, 3250 रूपए जुर्माना वसूला। “

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज पॉलीथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा 19 दुकानदारों के चालान बनाकर उनसे 3250 रूपए वसूल किए गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चालानी कार्यवाही के पूर्व नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा उक्त अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे नगर के गायत्री स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ हितेश शाक्य, नोडल अधिकारी केके भावसार, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, राजेश बगाहे, राजेश वागद्रे समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में स्कूल से रैली निकाली गई। सिंगल यूज पॉलीथीन को लेकर सभी को जागरूक किया गया।

इसके बाद रैली शॉपिंग सेंटर से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। नपा ने इसके बाद शॉपिंग सेंटर में चालानी कार्यवाही की। बगडोना मार्केट में पहुंचकर भी नपा की टीम ने चालानी कार्यवाही की। कुल मिलाकर 19 चालान बनाकर 3250 रूपए का राजस्व वसूल किया गया। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने बताया कि नपा सतत अभियान जारी रखेगी।

अन्य क्षेत्रों में भी चालानी कार्यवाही की जाएगी। सिगल यूज पॉलीथीन, डिस्पोजल को जब्त किया जाएगा। शुक्रवार को नगर पालिका टीम द्वारा नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को लेकर नुक्कड़, नाटक का आयोजन किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031