नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 10 ने रचा इतिहास, 150 दिन तक लगातार बिजली उत्पादन, ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 10 ने रचा इतिहास, 150 दिन तक लगातार बिजली उत्पादन, ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई


WhatsApp Icon

05/08/2025 9:55 PM Total Views: 363281

बैतूल/सारणी। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 ने एक नया इतिहास रच दिया है। अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों के असाधारण समर्पण और कड़ी मेहनत की बदौलत इस यूनिट ने 150 दिन तक लगातार और निर्बाध विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की है। यह यूनिट इस वर्ष 5 मार्च से अभी तक लगातार बिजली बना रही है।

पिछले डेढ़ सौ दिनों में पावर जनरेटिंग कंपनी के अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों ने टीम भावना और पेशेवर ढंग से काम करते हुए यूनिट नंबर 10 को श्रेष्ठतम शिखर तक पहुंचाया। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सारनी की यूनिट नंबर 10 के अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क और लगन का परिणाम है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बारह वर्षों में रचे नए कीर्तिमान

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 की कमीशनिंग 18 अगस्त 2013 को हुई थी। पिछले बारह वर्षों में इस यूनिट ने विद्युत उत्पादन और ऑपरेशन के नए कीर्तिमान रचे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

• यूनिट नंबर 10 ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 305 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे हाल ही में अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर 5 ने तोड़ा था।

• वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस यूनिट ने क्रमशः 170 व 235 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया था।

उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च उपलब्धता

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने जब 150 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की, तब यूनिट का प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (पीएएफ) 98.35 फीसदी, प्लांट लोड फैक्टर 84.71 फीसदी व ऑक्सिलरी कंजम्पशन 8.86 प्रतिशत रहा, जो कि उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।

ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 10 की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यूनिट न केवल राज्य की बिजली की मांग को पूरा करने में मदद कर रही है, बल्कि यह यह भी दिखाती है कि मध्यप्रदेश के इंजीनियर और तकनीकी कर्मी उच्च गुणवत्ता वाली बिजली का उत्पादन करने में सक्षम हैं। यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य यूनिटों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031