नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
क्या पीएम मोदी इस बार बिहार के मोतिहारी से जारी करेंगे 20वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

क्या पीएम मोदी इस बार बिहार के मोतिहारी से जारी करेंगे 20वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट


WhatsApp Icon

09/07/2025 2:57 PM Total Views: 363271

नई दिल्ली: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए उन लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है जो लोग जिस योजना के लिए पात्र हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक किसान हैं तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने का मौका है। ये योजना सिर्फ किसानों के लिए चलाई जाती है और इसका संचालन भारत सरकार करती है।

मौजूदा समय में इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 2 हजार रुपये आने हैं। करोड़ों किसानों को इस किस्त का इंतजार है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ये 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है यानी इसकी तारीख क्या है। वहीं, अब चर्चा है कि इस किस्त को बिहार से जारी किया जा सकता है। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है, जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है। योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, अगर कुछ किस्तों को देखें 17वीं किस्त जुलाई 2024 में, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में और फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई।
  • इस हिसाब से जून 2025 में 20वीं किस्त जारी होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ये जारी नहीं हो सकी। वहीं, अब माना जा रहा है कि जुलाई में ये किस्त जारी हो सकती है जिसके लिए 18 जुलाई की चर्चा काफी तेजी पर है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ये सामने नहीं आया है कि किस्त किस तारीख को जारी होगी।
     
    क्या बिहार से जारी होगी किस्त?
  • 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी जाएंगे। यहां वे गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान वे प्रदेश के लोगों को कई सौगात भी देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

आने हैं इतने पैसे

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। योजना से जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। ऐसे में इस बार भी हर किस्त की तरह 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में आएंगे।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031