नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का जिन्न फिर बोतल से बाहर: ‘आप’ नेता ने आयुक्त से की वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का जिन्न फिर बोतल से बाहर: ‘आप’ नेता ने आयुक्त से की वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग


WhatsApp Icon

06/07/2025 9:39 AM Total Views: 490469

सारणी। सारणी नगर पालिका परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश सचिव लेबर विंग विनोद जगताप ने नर्मदापुरम आयुक्त को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद में हुए वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।

विनोद जगताप ने बताया कि उन्होंने 06 अप्रैल 2021 को कलेक्टर को ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद सारणी में हुई वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित 23 बिंदुओं की शिकायत की थी और जांच की मांग की थी। लेकिन, आरोप है कि कलेक्टर महोदय ने इस भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की जांच में आज तक कोई रुचि नहीं दिखाई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों को बचाना चाहते हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

श्री विनोद जगताप ने बताया कि नगर पालिका परिषद में हुए लाखों रुपये के ठेके, जिसमें गुणहीनता कार्य हुए, लाखों की सामग्री खरीदी, टेंट डेकोरेशन और व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए गए। इन सभी मामलों में वित्तीय अनियमितता की आशंका है। उन्होंने नर्मदापुरम आयुक्त से 23 बिंदुओं की गहन जांच कर वित्तीय अनियमितता करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जगताप के आरोपों ने नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के जिन्न को एक बार फिर बोतल से बाहर निकाल दिया है। उनके द्वारा कलेक्टर पर लगाए गए आरोपों ने भी इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031