नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कारगिल चौक बना काल: पैदल जा रही 65 वर्षीय महिला को ऑटो ने कुचला, मौत से मातम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कारगिल चौक बना काल: पैदल जा रही 65 वर्षीय महिला को ऑटो ने कुचला, मौत से मातम


WhatsApp Icon

05/07/2025 9:13 PM Total Views: 363429

बैतूल। जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चौक पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना ने न केवल एक परिवार को सदमे में डाल दिया है, बल्कि कारगिल चौक पर सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतका की पहचान महाराष्ट्र के परतवाड़ा निवासी सावित्री रमेश व्यास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सावित्री व्यास बस से बैतूल आई थीं और कारगिल चौक पर बस से उतरकर पैदल अपने भाई के घर जा रही थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मृतका के भाई ब्रजेश तिवारी बैतूल के सदर इलाके में कपड़े की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन सावित्री परतवाड़ा से आई थीं। उनके साथ एक और बहन भी थी। जैसे ही वे बस से उतरीं और पैदल आगे बढ़ीं, तभी एक ऑटो ने सावित्री को टक्कर मार दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हादसे के बाद राहगीरों ने सावित्री को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और बहन को अस्पताल ले गए। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। शव लेकर वे परतवाड़ा रवाना हुए, जहां अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैतूल लौटने के बाद ऑटो की पहचान कर कार्रवाई करेंगे।

यह घटना कारगिल चौक पर यातायात व्यवस्था की पोल खोलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कारगिल चौक पर अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं और पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना मुश्किल होता है। यहां पर यातायात पुलिस की मौजूदगी भी कम ही दिखाई देती है।

टीआई रविकांत डहरिया के अनुसार, मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ऑटो और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031