नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
क्रांति सर्विस कंपनी पर ठेका श्रमिकों का ‘आर-पार’ का संग्राम, एरियर और न्यूनतम वेतन न देने पर प्लांट गेट पर भीषण प्रदर्शन! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

क्रांति सर्विस कंपनी पर ठेका श्रमिकों का ‘आर-पार’ का संग्राम, एरियर और न्यूनतम वेतन न देने पर प्लांट गेट पर भीषण प्रदर्शन!


WhatsApp Icon

03/06/2025 8:49 PM Total Views: 363504

बैतूल/सारणी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में ठेका श्रमिकों के शोषण का मामला अब किसी भी सूरत में थमता नजर नहीं आ रहा है, बल्कि यह एक भयंकर जन आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। सतपुड़ा प्लांट के ‘एस हैंडलिंग प्लांट’ में ऑपरेशन मेंटेनेंस का कार्य संभालने वाली क्रांति सर्विस कंपनी के खिलाफ कार्यरत ठेका श्रमिकों ने आज सुबह प्लांट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित और महत्वपूर्ण मांगों को उठाया, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

प्रदर्शनकारी ठेका श्रमिकों की मुख्य मांगें दोहरी हैं, जो सीधे तौर पर उनके आर्थिक शोषण से जुड़ी हैं:

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

1. एरियर का भुगतान: श्रमिकों का आरोप है कि क्रांति सर्विस कंपनी द्वारा उनके पिछले बकाए एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

2. शासन निर्धारित वेतनमान से वंचित: सबसे गंभीर आरोप यह है कि कंपनी श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान भी नहीं दे रही है। यह सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन और श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना:

यह मामला और भी गंभीर हो जाता है, जब यह तथ्य सामने आता है कि इस प्रकार के श्रम शोषण के मामलों में उच्च न्यायालय का भी स्पष्ट रूप से कहना है कि श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित वेतनमान किसी भी हाल में मिलना चाहिए। क्रांति सर्विस कंपनी द्वारा खुलेआम इन कानूनी निर्देशों की धज्जियां उड़ाना यह दर्शाता है कि उसे न तो कानून का भय है और न ही श्रमिकों के हितों की कोई परवाह।

प्रशासन की चुप्पी पर फूटा गुस्सा: मजबूरन ‘उग्र प्रदर्शन’

भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के महामंत्री विनोद भारती और उपाध्यक्ष प्रकाश गाठे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ठेका श्रमिकों की यह मांग कोई नई नहीं है। पिछले कई समय से यह मामला लंबित है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में जिला श्रम अधिकारी और मुख्य अभियंता को भी कई बार लिखित आवेदन दिए हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उनके द्वारा इस गंभीर विषय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की इस उदासीनता और चुप्पी ने ठेका श्रमिकों को सड़क पर उतरने और उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया।

विनोद भारती ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जब तक हमें उचित न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हम अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”

आज के इस विशाल प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंजाब गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष राकेश नामदेव, कमोद यादव, दीपक भुमरकर, अनिल रजने, सियाराम यादव, जितेंद्र अतुलकर, प्रफुल्ल मोहबे, विशाल रोतियां, सत्यराज सिंह, ज्ञानदेव सहित बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित रहे। उनकी एकजुटता और बुलंद आवाज ने यह साफ कर दिया कि वे अब अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इनका है कहना :—

  • श्रमिक हित में भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ, बी एम एस द्वारा प्रदर्शन किया गया एवं प्रबंधन से चर्चा की गई इसमें प्रबंधन एवं कंपनी द्वारा श्रमिकों को शीघ्र ही एरियर एवं बड़ा हुआ भुगतान देने पर सहमति बनी है।

विनय डोंगरे, विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031