नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गर्मी की छुट्टी में घर जाना हुआ आसान! स्पेशल ट्रेन चलेगी, मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों से मिलेगी सीट! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गर्मी की छुट्टी में घर जाना हुआ आसान! स्पेशल ट्रेन चलेगी, मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों से मिलेगी सीट!


WhatsApp Icon

03/05/2025 9:04 PM Total Views: 463429

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर 05-05 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 03 मई से 31 मई 2025 तक प्रत्येक शनिवार को उधना स्टेशन से रात 20:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, जबलपुर 09:20 बजे, कटनी 10:45 बजे, सतना 12:25 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार 02:35 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 05 मई से 02 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 19:10 बजे, कटनी रात 22:00 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00:05 बजे, इटारसी 03:35 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यहां होगा ठहराव

चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन वेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930