नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जिला जेल बैतूल में जांच का ‘खेल’! एडीएम पर लीपापोती का आरोप, जेल स्टाफ ने खोला मोर्चा, ‘निष्पक्ष जांच कराओ!’ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जिला जेल बैतूल में जांच का ‘खेल’! एडीएम पर लीपापोती का आरोप, जेल स्टाफ ने खोला मोर्चा, ‘निष्पक्ष जांच कराओ!’


WhatsApp Icon

28/04/2025 3:48 PM Total Views: 416263

जेल कर्मियों ने जांच अधिकारी एडीएम राजीव श्रीवास्तव को निष्पक्ष जांच की मांग का पत्र सौंपा!


बैतूल। जिला जेल बैतूल में चल रहे विवादों की जांच पर अब सवाल उठने लगे हैं! जेल स्टाफ ने एडीएम पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जेल स्टाफ का कहना है कि एडीएम जांच करने आए, लेकिन उन्होंने शिकायतकर्ता किसी भी कर्मचारी से संपर्क नहीं किया, जिससे जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

15 अप्रैल को की थी शिकायत:

15 अप्रैल को समस्त स्टाफ ने जिला कलेक्टर और महानिदेशक जेल विभाग भोपाल को घटिया मानसिकता के धनी कार्यवाहक जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी द्वारा लगातार की जा रही हरकतों की शिकायत कर उच्च कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बैतूल एडीएम को जांच के निर्देश दिए थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

एडीएम पर लीपापोती का आरोप:

मामले में 25 अप्रैल को एडीएम राजीव श्रीवास्तव जिला जेल पहुंचे, लेकिन शिकायतकर्ता किसी भी कर्मचारी से संपर्क न करने के चलते उन पर आरोप लग रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

एडीएम को सौंपा शिकायत पत्र:

जिसको लेकर समस्त स्टाफ ने जांच अधिकारी बने एडीएम राजीव श्रीवास्तव को शिकायत पत्र देकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि समस्त स्टाफ द्वारा कार्यवाहक जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार की शिकायत पर 25 अप्रैल को आप जिला जेल बैतूल पर जांच करने उपस्थित हुए थे। आपकी जांच की सूचना हम सभी में से किसी भी कर्मचारी को नहीं दी गई, न ही जांच के दौरान ड्यूटी पर उपस्थित किसी भी कर्मचारी के बयान नहीं लिए गए, बल्कि ड्यूटी समय के दौरान उपस्थित हुए कर्मचारियों को गेट (जेल गेट) के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

कर्मचारियों ने मांगा तिथि निर्धारित कर बयान:

स्टाफ द्वारा एडीएम को शिकायत कर निवेदन किया है कि उक्त जांच के संबंध में तिथि निर्धारित कर पूर्व सूचना देकर हम सभी कर्मचारी प्रार्थीगणों के बयान कथन लिए जाएं, जिससे निष्पक्ष जांच हो सके।

जेलर पर गंभीर आरोप:

15 अप्रैल को 32 जेल कर्मचारियों ने जेलर योगेंद्र कुमार तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर शिकायत कर बताया था कि जब से बैतूल जेल में कार्यवाहक तिवारी पदस्थ हुए हैं तब से लगातार तिवारी द्वारा सभी कर्मचारियों को नियमित मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को बिना किसी वैध कारण के घंटों कार्यालय में खड़ा कर अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर निरर्थक परेशान करते हैं। तिवारी स्वयं प्रतिमाह अवकाश पर जाते हैं एवं मनमाने तरीके से विलंब से वापस आते हैं, यदि इनके अवकाश अवधि के दस्तावेजों की जांच के साथ मेन गेट आमद वापसी रजिस्टरों की जांच की जाए तो लगभग हर बार कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किए गए अवकाश से अधिक दिन उपभोग करने के बाद भी कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होते हैं।

वहीं यदि कोई महिला/ पुरुष कर्मचारी अवकाश के लिए मांग करता है तो बल अपर्याप्त होना बताकर तमाम तरीकों से लज्जित करते हैं, कहते हैं कि तुम्हारी कोई औकात नहीं है मेरे सामने खड़े होने की, तुम लोग हरामखोर हो, मुझे पता है तुम लोग कहां से आते हो जैसे शब्दों का प्रयोग करके अपमानित करते हैं तथा अवकाश का आवेदन अस्वीकार कर उनके द्वारा कहा जाता है कि मैं तुम्हारे ऊपर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रकरण बनाकर मुख्यालय भेजकर दंडित कर दूंगा। जेल कर्मचारियों से गाली गलौज से बात करना, 12 जनवरी को जेल के वार्ड क्रमांक 02 के रात्रि शौचालय में एक बंदी संदीप पिता कामीलाल सेमरे ने फांसी लगा ली। उसे समय अपनी ड्यूटी पर उपस्थित न होकर भोपाल घर पर आराम फरमाने सहित कई गंभीर आरोप लगाकर इसकी निष्पक्ष जांच की मांग को महानिदेशक जेल विभाग भोपाल जिला कलेक्टर से की गई है।

👉 अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है और क्या एडीएम निष्पक्ष जांच करते हैं या नहीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031