नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, नहाकर निकला और थम गई सांसें! युवाओं में बढ़ता खतरा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, नहाकर निकला और थम गई सांसें! युवाओं में बढ़ता खतरा!


WhatsApp Icon

25/04/2025 5:27 PM Total Views: 438523

बैतूल/सारणी। सारणी के राधाकृष्णन वार्ड में गुरुवार को मातम पसर गया! 22 साल के युवक शुभम सोनी की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

नहाकर निकला, सीने में उठा दर्द और…

शुभम रोज की तरह शाम को नहाने के बाद जैसे ही बाथरूम से बाहर आया और कपड़े पहनने लगा, तभी अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ। दर्द इतना असहनीय था कि वह सीधे पलंग पर गिर पड़ा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ी दम:

परिजन और आसपास के दोस्त बिना देरी किए शुभम को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बताया कि शुभम की मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सदमे में राधाकृष्णन वार्ड:

शुभम की असमय मौत से राधाकृष्णन वार्ड के निवासी सदमे में हैं। मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है और हर कोई इस अप्रत्याशित हादसे को लेकर दुखी है।

जहरीली शराब और मिलावटी ताड़ी बन रही युवाओं की ‘काल’?

कुछ लोग चर्चा में बयां कर रहे हैं कि क्षेत्र में बिक रही जहरीली शराब और विक्रमपुर में मिलने वाली केमिकल युक्त ताड़ी इन दिनों युवा पीढ़ी को मौत की ओर ले जा रही है। आजकल युवा पीढ़ी इन नशों के आदी हो चुके हैं, जो सस्ते में मिलने वाले नशे के चलते अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा?

80% युवाओं में मादक रक्त और लीवर इंफेक्शन का खतरा?

अगर नाबालिग और युवाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाए तो 80 प्रतिशत नाबालिग और युवाओं में मादक रक्त और लीवर इंफेक्शन होने की संभावना है। क्या प्रशासन युवाओं को नशे से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?

युवाओं में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा:

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं में भी अब हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, और यह एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे मामलों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली में सुधार जरूरी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031