नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दर्दनाक हादसा: नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, मां के सामने छिन गई जिंदगी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दर्दनाक हादसा: नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, मां के सामने छिन गई जिंदगी


WhatsApp Icon

17/04/2025 2:22 PM Total Views: 438591

सारनी। मध्य प्रदेश के सारनी में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे एक युवक की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। दुखद बात यह है कि यह दर्दनाक हादसा उसकी मां के सामने ही हुआ। मृतक की पहचान संजय (पिता अरुण इवनाति, निवासी बैरागढ़, भोपाल उम्र–29 वर्ष) के रूप में हुई है।

संजय अपनी मां के साथ कार से छिंदवाड़ा जा रहा था। लंबे सफर के बीच, गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, वे सारनी के पास राजडोह घाट पर रुके। मां को कार में बिठाकर, संजय नदी में नहाने चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के राहगीरों को सूचित किया। राहगीरों ने नदी में देखा, लेकिन संजय कहीं नजर नहीं आया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

लगभग एक घंटे की तलाश के बाद, संजय का शव पानी में तैरता हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इनका कहना है:—

  • राजडोह में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। संजय पिता अरुण इवनति, बैरागढ़ भोपाल का रहने वाला है। अपनी मां को लेकर छिंदवाड़ा जा रहा था इसी बीच नाव घाट राजडोह में नहाने के लिए उतरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031