नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में फिर गरमाई सियासत! दुष्कर्म के आरोपी को किसका संरक्षण? जन्मदिन की नौटंकी से आहत रविंद्र देशमुख के परिजन! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में फिर गरमाई सियासत! दुष्कर्म के आरोपी को किसका संरक्षण? जन्मदिन की नौटंकी से आहत रविंद्र देशमुख के परिजन!


WhatsApp Icon

05/04/2025 9:26 PM Total Views: 362989

बलात्कार के आरोपी के साथ रंजीत की यारी पर उठे सवाल, क्या दुष्कर्म के आरोपी को रंजीत का है संरक्षण …?


सारणी। एक तरफ दुष्कर्म का आरोपी रितिक विश्वकर्मा सलाखों के पीछे है, तो दूसरी तरफ इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि रितिक विश्वकर्मा को रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड के मुख्य आरोपी रंजीत सिंह का संरक्षण प्राप्त था।

▍बधाई वाले फ्लेक्स में दुष्कर्म के आरोपी की फोटो!

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कहा जा रहा है कि रंजीत सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर चौक चौराहों पर फ्लेक्स लगाए गए थे। जिसमें पाथाखेड़ा के पास रंजीत सिंह को बधाई देते हुए एक फ्लेक्स लगाया गया था। जिसमें बलात्कार का आरोपी रितिक विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष की फोटो लगी थी। जैसे ही रितिक पर मामला दर्ज होने की बात सामने आई तो आनन-फानन में जन्मदिन के बधाई वाला फ्लेक्स रातों-रात हटा दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍रंजीत ने बचाने की कोशिश की?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब ऋतिक पर महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई जा रही थी, उस समय आरोपी रंजीत सिंह ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोई दल की एक ना सुनी और ऋतिक पर मामला दर्ज कर दिया।

▍दो नंबर के काम करने वालों का साथ?

जिसे देख प्रतीत होता है कि आरोपी रंजीत के समर्थकों में आधे से अधिक नगर पालिका से लाभ लेने वाले हैं या दो नंबर के काम करने वाले लोग ही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण हैं दुष्कर्म के आरोपी की फ्लेक्स पर फोटो देखकर ही आप समझ सकते हैं।

▍जन्मदिन पार्टी से आहत हुए रविंद्र देशमुख के परिजन

स्वर्गीय रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड को अभी एक वर्ष पूरे भी नहीं हुए कि सुसाइड नोट के आधार पर मुख्य आरोपी बने रंजीत सिंह अपनी घटिया हरकत का परिचय देते हुए, अपनी दो कौड़ी की खोई हुई इज्जत पाने के लिए 4 अप्रैल जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन कर दारु मुर्गा पार्टी के दम पर लोगों को इकट्ठा किया गया। बगडोना में जन्मदिन पर पटाखे फोड़े गए, जिसकी गूंज रवि देशमुख के परिजनों ने सुनी और वह दुखी होकर काफी आहत हुए, की एक आरोपी जमानत पर आकर इस तरह की घटिया हरकत कर रहा है।

▍शर्मनाक हरकत

हालांकि पीड़ित परिवार को आहत करने का कृत्य करने से पहले बेशर्म और बेशर्म के समर्थकों को एक बार जरूर सोचना चाहिए था। लेकिन “हमाम में सब नंगे” कहावत इन्होंने चरितार्थ कर दी है। चर्चा तो यह भी हो रही हैं कि इस छपास रोगी बेशर्म ने बेशर्मी की सारी हदें तोड़कर जिले, प्रदेश नहीं बल्कि पूरे भारत में सबसे बड़े बेशर्म होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

▍सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए गिड़गिड़ाया

जिले में बिखर चुकी इज्जत को बटोरने के लिए, नन्हे मुन्ने बच्चे की तरह दो जगह बगडोना नाना नानी, पाथाखेड़ा दादी दादी के घर जन्मदिन का कार्यक्रम रख, सभी को अपने जन्मदिन की पोस्ट फेसबुक इंस्टाग्राम पर डालने के लिए निवेदन करता रहा। इतना ही नहीं जिनको पहले वो फटे पत्ते पर पूछता तक नहीं था, आज उनके भी पैर छूकर आशीर्वाद लेने को आरोपी तैयार बैठा है, जिसका उदाहरण सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

▍छपास रोगी होने का प्रमाण

अपनी आईडी पर पागल जैसे एक ही पोस्ट को बार-बार पोस्ट कर छपास रोगी होने का प्रमाण दे रहा हैं। क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि हर दलाली में हिस्सेदारी के चलते ही इस दल्ले को भगवान ने आसमान से जमीन पर पटक कर इसे इसकी औकात दिखा दी, फिर भी अधेड़ उम्र में नन्हे मुन्ने बच्चों की तरह जन्मदिन कार्यक्रम रख, भुक्कड़ समर्थकों को मुर्गा दारू के दम पर अपनी ओर आकर्षित करने में लगा हुआ हैं।

▍जमानत पर आपत्ति की तैयारी

हालांकि इसकी यह नौटंकी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगी ऐसा क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों का कहना है। जल्द ही इसकी जमानत पर आपत्ति लगाकर कहानी में एक नया मोड़ सामने आने वाला हैं। सारणी में दुष्कर्म के आरोपी के साथ रंजीत सिंह की यारी और जन्मदिन की पार्टी से रविंद्र देशमुख के परिजनों को ठेस पहुंचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031