नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मठारदेव मेले पर लाखों खर्च, बाबा साहेब की प्रतिमा के लिए फूटी कौड़ी नहीं! आम्बेडकरी समाज में आक्रोश! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मठारदेव मेले पर लाखों खर्च, बाबा साहेब की प्रतिमा के लिए फूटी कौड़ी नहीं! आम्बेडकरी समाज में आक्रोश!


WhatsApp Icon

03/04/2025 10:32 AM Total Views: 389125

सारणी में बाबा साहेब की प्रतिमा उपेक्षित! नगरपालिका पर भेदभाव का आरोप!


सारणी। नगर पालिका परिषद पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगा है। आम्बेडकरी समाज का कहना है कि नगरपालिका करोड़ों रुपए का बजट विकास के लिए बनाती है और खर्च भी करती है, लेकिन संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई, रखरखाव, सौंदर्यकरण, छतरी निर्माण कार्य और जयंती कार्यक्रम के लिए कोई बजट राशि प्रस्तावित नहीं करती है।

▍छठ घाट पर ढाई करोड़, बाबा साहेब की प्रतिमा पर जीरो!

आम्बेडकरी समाज का कहना है कि पालिका के बजट में छठ घाट के नवीकरण हेतु लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित है, लेकिन बाबा साहेब की प्रतिमा के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍क्षतिग्रस्त छतरी की मरम्मत नहीं

शोभापुर कालोनी में स्थित बीआर अंबेडकर बाबा साहेब प्रतिमा की छतरी क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है और प्रतिमा पर छतरी निर्माण कार्य के लिए विगत पांच वर्षों से लगातार नगर पालिका परिषद से गुहार लगा चुके है। सिर्फ एक जवाब पालिका परिषद प्रशासन जनप्रतिनिधियों से मिलता है कि प्रस्ताव तैयार हो गया है शीघ्र छतरी का निर्माण कार्य हो जायेगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍राजनीतिक प्रोपोगंडा का आरोप

आम्बेडकरी सामाजिक कार्यकर्ता कलिराम पाटिल ने कहा कि समाचार पत्रों से खबर है कि कांग्रेस की जय बापू – जय भीम – जय संविधान यात्रा के जवाब में भाजपा अपनी कुटनीति के तहत आम्बेडकर की राजनीति विरासत पर दावेदारी का प्रोपोगंडा की शुरुआत करने जा रही है। वहीं के शासन काल में भाजपा पालिका प्रशासन में प्रतिमा की छतरी का निर्माण नही हो रहा विडम्बना है।

▍आक्रोशित आम्बेडकरी बुद्धिस्ट, पुर्व मुख्यमंत्री ने किया था माल्यार्पण

शोभापुर कालोनी स्थित बीआर अंबेडकर बाबा साहेब प्रतिमा पर छतरी निर्माण कार्य में ढिलाई में लापरवाही से आम्बेडकरी बुद्धिस्ट आक्रोशित हैं। विधानसभा चुनाव के पुर्व पुर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रोड-शो के दौरान शोभापुर कालोनी स्थित बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा की पुजा अर्चना माल्यार्पण किया और केन्द्र सरकार में कृषि मंत्री बन गये है लेकिन दुर्भाग्य है कि प्रतिमा का छतरी का निर्माण कार्य नही हो पाया है।

▍70 हजार भी नहीं हैं नगरपालिका के पास?

शोभापुर कालोनी में स्थित डॉ बीआर अंबेडकर बाबा साहेब प्रतिमा पर छतरी निर्माण का खर्च साठ सत्तर हजार रुपए की राशि आयेगी विधायक और मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी के लिए बहुत बड़ी राशि नहीं है। अपने स्वयं के बल पर खर्च कर सकते है।

▍दलित समाज के जनप्रतिनिधियों पर सवाल

सारनी नगर पालिका परिषद अनुसूचित जाति दलित समाज के लिए आरक्षित है। वार्ड पार्षद, प्रतिपक्ष पार्षद नेता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विधायक अनुसूचित जाति दलित समाज का और अनुसूचित जनजाति समाज का सांसद जो ब्राह्मणी पुजीपति राजनीतिक पार्टियों के मानसिक गुलाम खोट नियत के जनप्रतिनिधि के होते हुए संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर साधारण रूप से छतरी निर्माण की अपेक्षा आशा कैसे की जा सकती है, उपेक्षा अपमान से आम्बेडकरीवादियो को मानसिक ठेस पहुच रही है।

▍14 अप्रैल तक छतरी निर्माण की मांग का क्या….?

जिला प्रशासन से 14 अप्रैल 25 जयंती तक छतरी निर्माण की मांग का क्या होगा। सारणी नगर पालिका परिषद पर आम्बेडकरी समाज ने विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। अब देखना होगा कि क्या नगरपालिका इस मामले पर ध्यान देगी और बाबा साहेब की प्रतिमा पर छतरी निर्माण कार्य करवाएगी?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930