नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
युवा बने बेसहारा गायों के मसीहा: सड़कों पर घायल और बीमार गायों की सेवा में दिन-रात जुटे गौ रक्षक, निस्वार्थ भाव से कर रहे इलाज! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

युवा बने बेसहारा गायों के मसीहा: सड़कों पर घायल और बीमार गायों की सेवा में दिन-रात जुटे गौ रक्षक, निस्वार्थ भाव से कर रहे इलाज!


WhatsApp Icon

25/03/2025 3:28 AM Total Views: 463870

गौ रक्षा सेवा संगठन का अनूठा प्रयास


सारणी। गौ रक्षा सेवा संगठन द्वारा बीमार और दुर्घटना में घायल गायों का मुफ्त इलाज करने का बीड़ा उठाया गया है। संगठन के सदस्य सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर गायों का इलाज करते हैं। यह संगठन उन बेसहारा गायों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है, जिन्हें सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍सड़क पर लावारिस छोड़ दिए जाते हैं मवेशी

अक्सर देखा जाता है कि पशुपालक अपने मवेशियों को लावारिस छोड़ देते हैं, जिससे ये मवेशी सड़क पर डेरा डाल देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों की लापरवाही से ये घायल हो जाते हैं और सड़कों पर तड़पते रहते हैं। ऐसे ही घायल और बीमार मवेशियों का इलाज करने का काम गौ रक्षा सेवा संगठन कर रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍पारस धोटे और शशांक यादव की टीम सक्रिय

गौ रक्षा सेवा संगठन के पारस धोटे और शशांक यादव की टीम जन सहयोग से निस्वार्थ भाव से घायल और बीमार गायों का इलाज करती है। ये लोग दिन-रात गायों की सेवा में जुटे रहते हैं। इतना ही नहीं, इलाज के बाद ये लोग गायों के ठीक होने तक उनकी देखरेख भी करते हैं।

▍15 सदस्यों की टीम करती है मॉनिटरिंग

गौ रक्षा सेवा संगठन में सक्रिय 15 सदस्यों की टीम नगर में मॉनिटरिंग कर असहाय और आवारा मवेशियों की खोज कर सेवा करते हैं। यदि कोई गौवंश घायल या चोटिल है, तो ये सभी सदस्य अपने खर्चे पर ही दवाइयों या अन्य आवश्यक चीजों की व्यवस्था कर उनका इलाज करते हैं।

▍ये युवा कर रहे हैं सराहनीय कार्य

टीम में पारस धोटे, शशांक यादव, गौरव महाजन, मोनू एमजे, कुणाल खंडवे, दिग्विजय साहू, दीपक साहू, कीर्ति लोखंडे, मयंक मालवीय, तुषार मालवीय, मनीष बचले सहित अन्य युवा सक्रिय रूप से कार्य करते रहते हैं। शशांक यादव ने बताया कि यदि पीड़ा ज्यादा जटिल होती है, तो पशु चिकित्सक से सलाह लेकर दवाइयां देते हैं, अन्यथा साधारण रूप से काम में आने वाली दवाइयों की पूरी किट हम लोग हमेशा साथ ही रखते हैं।

▍व्हाट्सएप ग्रुप से करते हैं सूचना का आदान-प्रदान

युवाओं ने गौवंश की सेवा के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसी ग्रुप के माध्यम से सभी युवा घायल गौवंश की सूचना देकर एक दूसरे को उस स्थान पर बुला लेते हैं। पारस धोटे ने बताया कि सरकारी स्तर पर इनकी सुरक्षा व सेवा का अभाव देखकर सभी युवाओं के दिमाग में इनकी सेवा करने की बात आई। सभी युवा एक साथ मिलकर गौवशं के इलाज में सहयोग करते हैं।

▍क्षेत्र में मिल रही सराहना

युवाओं की ओर से शुरू किए गए इस जज्बे को संपूर्ण नपा क्षेत्र में जबरदस्त सहयोग व प्रशंसा मिल रही है। लोग इन युवाओं के इस कार्य को खूब सराह रहे हैं और उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930