नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने दिखाई एकता और हुनर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने दिखाई एकता और हुनर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा!


WhatsApp Icon

11/03/2025 11:25 PM Total Views: 464010

राजपूत भवन में महिला शक्ति का प्रदर्शन

सारनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धानी ALF महिला मंडल स्व-सहायता समूह ने राजपूत भवन, पाथाखेड़ा में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका सारणी से पंजीकृत दस समूहों के एक ग्रुप मंडल, धानी महिला मंडल पाथाखेड़ा का गठन हुआ, जिसने मिलकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया।

▍अतिथियों का भव्य स्वागत

धानी महिला मंडल की अध्यक्ष कमला जगदेव, सचिव गीता बिहारे और कोषाध्यक्ष अंजलि मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी स्व-सहायता समूह द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योजना शाखा नोडल अधिकारी श्री के के भावसार, सेनेटरी इंस्पेक्टर नपा श्री रंजीत डोंगरे, नपा महिला बाल विकास विभाग श्री संजय ऊइके, श्री निराकार सागर नपा, पार्षद श्रीमती अनीता बेलबंशी (वार्ड 23), पार्षद श्रीमती कविता पटैया (वार्ड 29), पार्षद श्रीमती संगीता धुर्वे (वार्ड 27) और पूर्व पार्षद लक्ष्मी गोहे जी उपस्थित थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन

सर्वप्रथम अतिथियों ने माता सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धानी ALF महिला मंडल स्व-सहायता समूह ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों और पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प माला, पुष्प गुच्छ भेंट करके एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍अतिथियों का प्रेरणादायक संबोधन

मुख्य अतिथि श्री के के भावसार जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एकत्रित होकर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए, जिससे सभी का व्यक्तिगत विकास होता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। श्री रंजीत डोंगरे ने भी महिलाओं को स्व-सहायता समूह संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि मातृ शक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी देश और समाज में बराबर हो गई है।

▍सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भाषण, गीत, नृत्य और खेल कूद आदि प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह दीक्षा, आराधना, आजीविका, उदगम, कार्तिक, गुरु कृपा, श्री शिवाय राजेश्वरी, विदुषी योगिता, वैष्णवी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सारे समूहों के सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया।

▍विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर कमला जगदेव, ललिता, बबीता पवार, प्रीति, अनुराधा, गीता, अंजलि मालवी, रीता, अनीता बेलवंशी, मंजू, ममता साहू, लक्ष्मी पवार, रेखा ठाकुर, ओम लता, माया, सपना, इंदिरा पवार आदि भारी संख्या में उपस्थित थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930