नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छतरपुर 1 खदान की छत गिरने से तीन अधिकारियों की दबकर मौत! क्षेत्र में छाया मातम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छतरपुर 1 खदान की छत गिरने से तीन अधिकारियों की दबकर मौत! क्षेत्र में छाया मातम


WhatsApp Icon

06/03/2025 8:47 PM Total Views: 464021

बैतूल/सारनी। गुरुवार दोपहर लगभग 4:00 बजे बागडोना के छतरपुर 1 खदान में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें खदान की छत ढहने से तीन अधिकारियों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में रामदेव पंडोले (माइनिंग सरदार) गोविंद रजक (शिफ्ट इंचार्ज) रामप्रसाद चौहान (ओवरमैंन) शामिल हैं। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा दिया और सभी को एक बड़े सदमे में डाल दिया।

 

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍घटना की जानकारी और प्रशासन की तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही सारणी पुलिस, डब्लूसीएल के सभी अधिकारी और प्रशासन का जुमला मौके पर पहुंच गया। तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, सभी मृतकों के शवों को बाहर निकालने में सफलता मिली।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍घटनास्थल पर मौजूद थे 25-26 लोग

बताया जा रहा है कि छतरपुर वन खदान में कंट्यूनर माइनर मशीन कोयला काट रही थी, तभी अचानक खदान की छत गिर गई। उस समय खदान में निरीक्षण के लिए उतरे अधिकारियों और श्रमिकों की संख्या 25 से 26 थी, लेकिन वे अलग-अलग सेक्शन में मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि जिस सेक्शन में यह दुर्घटना घटी उस सेक्शन की चौड़ाई 6 मीटर और लंबई 20 मीटर की थी जबकि हर 10 मीटर में छाहनी को सपोर्ट देना अतिआवश्यक होता है। किंतु इस सेक्शन के 20 मीटर तक कोई भी सपोर्ट नहीं लगाया गया था। और जब तक कटिंग वाले सेक्शन में सपोर्ट नहीं लगाई जाती तब तक उसे फेंसिंग से बंद रखा जाना चाहिए था।

यह खदान जॉय माइनिंग सर्विस का सेक्शन है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीनें लगी हैं। इस कंपनी को कोलकाता की एक कंपनी ने ठेका दिया है।

▍कलेक्टर और एसपी का घटनास्थल पर दौरा

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झरिया भी ओके पर पहुंचे। एसपी झरिया ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है, और अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। कलेक्टर के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी अन्य और किसी की दबे होने की पुष्टि नहीं है फिर भी बचाव दल द्वारा जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल मृतकों के परिवारों के लिए एक बड़ा सदमा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक चेतावनी भी है। सभी की नजरें अब प्रशासन पर हैं कि वे इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे। स्थानीय समुदाय अब सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग कर रहा है ताकि खदानों में काम करने वाले अधिकारियों और श्रमिकों की जान की रक्षा की जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930