नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सरकारी स्कूलों में शिक्षिकाओं का जन्मदिन मनाने का ट्रेंड, शिक्षा के मूल उद्देश्य से भटक रहे शिक्षणकर्ता ! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सरकारी स्कूलों में शिक्षिकाओं का जन्मदिन मनाने का ट्रेंड, शिक्षा के मूल उद्देश्य से भटक रहे शिक्षणकर्ता !


WhatsApp Icon

21/02/2025 10:01 PM Total Views: 464185

सारणी। शिक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। लेकिन हाल ही में कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षिकाओं द्वारा जन्मदिन मनाने के वीडियो सामने आए हैं, जो इस उद्देश्य पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारणी में शिक्षिका प्रेमलता पंडोले ने अपना जन्मदिन स्कूल में मनाया, जबकि प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं और कक्षाएं संचालित हो रही थीं।

▌जन्मदिन का आयोजन: शिक्षा पर प्रश्नचिह्न

इसी प्रकार, मछली कांटा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 के माध्यमिक शाला में शिक्षिका का जन्मदिन भी स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति में मनाया गया। यहां तक कि माइक पर गाना भी गया। जबकि बच्चों की परीक्षाएं नहीं थीं, कक्षाएं तो चल रही थीं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को हजारों रुपये वेतन दिया जाता है, ताकि वे विद्यार्थियों को शिक्षित करें और उन्हें एक सशक्त भविष्य के लिए तैयार करें। लेकिन जब पढ़ाई के बजाय व्यक्तिगत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, तो यह विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा डालता है और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▌बच्चों की पढ़ाई के लिए कितना सही?

यह विचारणीय है कि जिन स्कूलों में बच्चों को अनुशासन, समय प्रबंधन और शिक्षा के मूल्यों को सिखाया जाना चाहिए, वहां जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। जब स्कूल प्रशासन स्वयं ऐसे आयोजनों में व्यस्त रहेगा, तो विद्यार्थियों से अनुशासन और अध्ययन में रुचि की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▌अभिभावकों की भूमिका

अभिभावकों को इस विषय में जागरूक रहने की आवश्यकता है। वे अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन यदि स्कूलों में इस प्रकार के आयोजन होने लगें, तो यह उनके बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हमारा उद्देश्य किसी के व्यक्तिगत अधिकारों का हनन करना नहीं है, बल्कि यह प्रश्न उठाना है कि क्या सरकारी स्कूलों में इस प्रकार से जन्मदिन मनाना उचित है? क्या यह बच्चों की पढ़ाई को बाधित नहीं करता?

▌समाज और सरकार की जिम्मेदारी

शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि शिक्षा का मूल उद्देश्य कहीं खो न जाए। यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं, तो इसका दुष्परिणाम न केवल बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर भी आंच आएगी।

  • “अपना पक्ष रखने के लिए बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षिका श्रीमती प्रेमलता पंडोले से 9425657877 संपर्क करने पर उनके पुत्र द्वारा फोन रिसीव कर टाल मटोली जवाब देते हुए फोन काट दिया गया।”

इनका कहना है :-

  • स्कूल रूटिंग को डिस्टरबेंस करते हुए एक शिक्षिका द्वारा जन्मदिन सेलिब्रेट करना गलत बात है। इसमें बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। 

पी.सी.बोस, बी.आर.सी घोड़ाडोंगरी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930