नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘शिवाजी महाराज’ जयंती कि धूम, दिग्गजों का होगा जमावड़ा, विधायक “देशमुख” के मुख्य आतिथ्य में गूंजेगा शौर्य और सम्मान का नारा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘शिवाजी महाराज’ जयंती कि धूम, दिग्गजों का होगा जमावड़ा, विधायक “देशमुख” के मुख्य आतिथ्य में गूंजेगा शौर्य और सम्मान का नारा!


WhatsApp Icon

16/02/2025 5:09 PM Total Views: 464251

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी 19 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी सारनी नगर में लोणारी कुन्बी समाज संगठन द्वारा विशाल रैली और भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा।

सुबह शौर्य रैली, शाम को सम्मान समारोह:

संगठन के उपाध्यक्ष महेंद्र सराठकर ने बताया कि सारनी नगर में सुबह 10 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी जो शिवाजी प्रांगण से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो जैसे शॉपिंग सेंटर, जयस्तम चौक, बाजार चौक से होते हुए वापस लौटेगी। इस रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और आदर्शों को दर्शाया जाएगा, जिससे युवाओं में देशभक्ति और शौर्य की भावना जागृत होगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शाम 6 बजे से भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के आदर्श और वीर महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस समारोह में दीपयज्ञ महिला संगठन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मंच पर सजेगा दिग्गजों का दरबार:

कार्यक्रम के अध्यक्ष शैलेंद्र वागद्रे ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चन्द्रशेखर देशमुख (विधायक, मुलताई) शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि श्री सुखदेव पांसे प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्व कैबिनेट मंत्री), श्री प्रवीण देशमुख विधायक (जंगपुरा, दिल्ली विधानसभा), माननीय श्री योगेश देशमुख (अति. पुलिस महानिदेशक, भोपाल), श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर अध्यक्ष (नगरपालिका परिषद, बैतूल), श्री शैलेन्द्र कुंभारे (सदस्य, जिला पंचायत बैतूल), श्री पी. आर. बोड़ो (पूर्व विधायक मुलताई) श्री बसंतराव माकोड़े (पूर्व जिला अध्यक्ष भा.ज.पा. बैतूल), श्री हेमन्त वागद्रे (जिला अध्यक्ष कांग्रेस, बैतूल), श्री नरेश फाटे (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बैतूल) श्री भास्कर मगरदे जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा, बैतूल) होंगे। साथ ही, श्री सुखदेव पांसे (प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री), श्री प्रवीण देशमुख (विधायक, जंगपुरा, दिल्ली विधानसभा), श्री योगेश देशमुख (अति. पुलिस महानिदेशक, भोपाल), श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, बैतूल) और श्री शैलेन्द्र कुंभारे (सदस्य, जिला पंचायत बैतूल) जैसे कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

सम्मानित होंगे समाज के रत्न:

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मान देने का एक मंच होगा। यह आयोजन न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह लोणारी कुनबी समाज में एकता, सद्भाव और देशभक्ति की भावना को भी दर्शाता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930