नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान, हाईवे पर कोहराम! सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, मचा हड़कंप! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान, हाईवे पर कोहराम! सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, मचा हड़कंप!


WhatsApp Icon

11/02/2025 6:08 PM Total Views: 464318

बैतूल। चिचोली में एक दर्दनाक हादसे ने कोहराम मचा दिया। बोड रैय्यत से चिचोली आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बोड रैय्यत जोड़ से हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे ग्राम कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।

मौके पर मची चीख-पुकार:

जानकारी के अनुसार, सूरज उइके (उम्र 40 वर्ष) अमापुरा के कोटवार संतोष कुदारे के साथ चिचोली बाजार आ रहे थे। तभी हरदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे सूरज की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम:

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीण सर्विस रोड की मांग को लेकर अड़ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अधिकारियों के हाथ-पांव फूले:

घटना की सूचना मिलते ही चिचोली तहसीलदार और चिचोली टीआई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

जयस ने उठाई आवाज:

जयस के चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष सुनील करोचे ने बताया कि अमापुरा, बोड रैय्यत और अन्य गांवों के ग्रामीण पहले से ही सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं, लेकिन हाईवे निर्माण कंपनी सर्विस रोड का निर्माण नहीं कर रही है, जिसके कारण आज यह हादसा हो गया।

ब्लैक स्पॉट बना हाईवे:

बोड रैय्यत के सामाजिक कार्यकर्ता रवि उइके ने कहा कि दुर्घटनास्थल हाईवे पर एक ब्लैक स्पॉट की तरह है, जहां हर दिन हादसे होते हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है। ग्रामीणों ने कई दिनों से लगातार आवेदन-निवेदन किए हैं, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार दोनों ही टाल-मटोल का रवैया अपनाए हुए हैं।

लिखित आश्वासन के बाद खुला जाम:

सुनील करोचे ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन सर्विस रोड का लिखित आश्वासन नहीं देता है, तब तक ग्रामीण यहीं बैठे रहेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चिचोली तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव और टीआई सहित बड़ी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया था। तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव की समझाइश पर हाईवे खुल गया था।

तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजन और एक प्रतिनिधि मंडल के कलेक्टर से मिलने की बात पर ग्रामीण मान गए हैं और जाम खुलवा दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930