नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
“कर मुक्त” ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत का अवैध परिवहन, परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

“कर मुक्त” ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत का अवैध परिवहन, परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Icon

10/02/2025 7:12 PM Total Views: 388836

सारनी। आम आदमी पार्टी (आप) ने सारनी में “कर मुक्त” ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहे रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सारनी थाना प्रभारी को परिवहन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।

आप का आरोप: मिलीभगत से चल रहा है रेत का काला कारोबार:

आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी ने आरोप लगाया कि सारनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कृषि उपयोग वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत, गिट्टी और अन्य खनिजों का अवैध परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कृषि उपयोग के लिए “कर मुक्त” किया है, लेकिन इनका इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे शिकायतों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बिना नंबर प्लेट की ट्रॉलियां, नाबालिग चला रहे रेत का कारोबार:

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का परिवहन विभाग में पंजीयन तक नहीं है और न ही उन पर कोई वैध रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम उम्र के युवा इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मुख्य मार्गों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास अंधाधुंध चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

रेत माफियाओं का अड्डा बना सारनी?:

आप नेताओं ने दावा किया कि सारनी में पिछले कई महीनों से रेत का अवैध परिवहन जमकर चल रहा है। उन्होंने सारनी-दमुआ मार्ग, जय स्तंभ चौक, न्यू शॉपिंग सेंटर, पाथाखेड़ा तिगड्डा मार्ग, छतरपुर चौक मार्ग, सल्लैया मार्ग और बाक़ुड़ बोरी घाट मार्ग जैसे इलाकों में अवैध रेत परिवहन को आसानी से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगरीय प्रशासन सहयोग करे तो इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर इसकी निगरानी भी कराई जा सकती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा जिला स्तर पर विरोध:

आप कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अनाधिकृत वाहनों से रेत और अन्य सामग्रियों के अवैध परिवहन पर रोक नहीं लगाई गई तो शासन के राजस्व का नुकसान होगा और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपते समय सिराज खान, मनोहर पचौरिया, अजय सरनकर, राकेश सिंह, शिबू विश्वकर्मा, रमेश भूमरकर, अनिल पवार, धनराज नागले, संतोष मुजमुले, थब्बीराम डोंगरे, दीपक प्रजापति, शिवकुमार तुमड़ाम, संजय खातरकर, जीनत आलम, सचिन साहू समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930