नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
Follow up – सट्टे के दलदल में डूबता युवा पीढ़ी, कौन है ‘पुरण’ जो कर रहा है काला साम्राज्य का सचालन? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

Follow up – सट्टे के दलदल में डूबता युवा पीढ़ी, कौन है ‘पुरण’ जो कर रहा है काला साम्राज्य का सचालन?


WhatsApp Icon

07/02/2025 12:44 AM Total Views: 419100

बैतूल/सारनी। बगडोना, एक बस्ती जो कभी शांति और सद्भाव के लिए जानी जाती थी, आज सट्टे के अवैध कारोबार का अड्डा बन चुकी है। यहां फलफूल रहे सट्टे के काले बाजार ने युवाओं को अपने चंगुल में फंसा लिया है, जिससे परिवारों में तबाही मची है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस गैरकानूनी गतिविधि को किसका संरक्षण प्राप्त है? कौन है वह रहस्यमय ‘पुरण’ जो बागडोना सहित आसपास के इलाकों के युवाओं को इस दलदल में धकेल रहा है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

‘पुरण’ का खौफ या प्रशासन की मिलीभगत?

स्थानीय लोगों में दबी जुबान से ‘पुरण’ का नाम सुनाई देता है, जो इस सट्टे के साम्राज्य का सरगना बताया जाता है। आरोप हैं कि ‘पुरण’ की पहुंच इतनी गहरी है कि पुलिस और प्रशासन भी उस पर हाथ डालने से कतराते हैं। यही वजह है कि प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाइयां सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाती हैं, जिससे सट्टेबाजों के हौसले बुलंद हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लाखों का लेनदेन, बर्बादी का खेल:

सूत्रों की मानें तो बागडोना सट्टे के कारोबार का केंद्र बन चुका है। बागडोना और आसपास के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से आने वाले सट्टे का सारा हिसाब-किताब यहीं होता है। प्रतिदिन लाखों रुपयों का लेनदेन इसी बस्ती के एक आलीशान मकान से किया जाता है। ‘एक के नब्बे’ के लालच में युवा इस खेल में फंसते चले जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई को पल भर में गंवा देते हैं। कई परिवार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं, और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

35 सालों से फलफूल रहा साम्राज्य:

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सट्टा किंग पिछले 35 सालों से बागडोना में सट्टे के कारोबार को चला रहा है। ‘एक के नब्बे’ के इस खेल में उसने युवाओं को फंसाकर अकूत संपत्ति अर्जित की है। आरोप यह भी है कि वह चुनाव में भी बड़ी फंडिंग करता है, जिसके चलते राजनीतिक संरक्षण भी उसे हासिल है।

जनता की प्रतिक्रिया

बागडोना और आसपास के क्षेत्र के लोग सट्टे के कारोबार से त्रस्त हैं। वे चाहते हैं कि इस काले साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंका जाए। उनका कहना है कि सट्टे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और इलाके में अपराध बढ़ रहे हैं। इस बस्ती से लगे लगाए रिहायशि इलाके में अक्सर पैसो की लेनदेन को लेकर बड़े-बड़े विवाद होते दखे गए हैं। क्षेत्र के कई जनपतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध गतिविधियों को संचालन करने वाले और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बागडोना बस्ती के रिहायशी इलाके को और युवा पढ़ियां को इस दलदल से बचाया जा सके।

प्रशासन की चुप्पी, उठ रहे सवाल:

प्रशासन की चुप्पी और सिर्फ दिखावटी कार्रवाइयों ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ‘पुरण’ इतना दबंग है कि प्रशासन भी उससे डरता है? या फिर प्रशासन की इस मामले में मिलीभगत है? ये सवाल बागडोना के लोगों के दिलों में घर कर गए हैं।

इनका कहना है:-

  • क्षेत्र में सट्टा युवा पीढ़ियों को बर्बाद कर रही हैं। जिससे लोगों की पारिवारिक आर्थिक स्थिति पर भी फर्क पड़ रहा है। युवा पीढ़ी सट्टे की लत पर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। और लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही आम आदमी पार्टी द्वारा प्रशासन से सट्टा जैसे अवैध कारोबार को बंद कराने की मांग की जाएगी।

विनोद जगताप, प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी 

  • आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है वैसे ही क्षेत्र में रोजगार नहीं है सट्टे जैसे कम समय में पैसे कमाने की लत युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। जल्द ही हमारे द्वारा इस प्रकार की अवैध कारोबार को लेकर चर्चा की जाएगी और युवा पीढ़ी सट्टे जैसे लत से दूर हो सके ऐसे गलत कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे। 

दीपक पटेल सिनोठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष बागडोना

  • आपके द्वारा मुझे जानकारी मिली है। जल्दी ही ऐसे अवैध कारोबार और संचालित करने वाले कारोबारी पर कार्रवाई की जाएगी। 

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारणी

👉खबर पूरी पढ़े

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930