नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बगडोना बस्ती में सट्टे का ‘अंडरवर्ल्ड’! युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा ‘1 के 90’ का खेल, सट्टा किंग के आगे चुप्पी  प्रशासन पर मिलीभगत का संदेह ! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बगडोना बस्ती में सट्टे का ‘अंडरवर्ल्ड’! युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा ‘1 के 90’ का खेल, सट्टा किंग के आगे चुप्पी  प्रशासन पर मिलीभगत का संदेह !


WhatsApp Icon

02/02/2025 8:44 PM Total Views: 419111

बैतूल/सारनी। बगडोना में सट्टे का काला कारोबार एक अंडरवर्ल्ड की तरह फल-फूल रहा है। बागडोना क्षेत्र में सट्टा माफियाओं ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है, जहां कानून का कोई खौफ नहीं है। शोभापुर, पाथाखेड़ा, बगडोना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सट्टे का हिसाब-किताब खुलेआम बागडोना बस्ती में होता है। जैसे की सट्टे का सारा कारोबार बगडोना बस्ती में केंद्रित हो गया हो, मानो यह शासकीय तरीके से कोई वैध व्यवसाय चल रहा  हो।

सट्टा कारोबारियों ने बस्ती में आलीशान ऑफिस खोल रखे हैं, जहां दिन-रात सट्टा लिखा जाता है। ये माफिया इतने बेखौफ हैं कि पुलिस की कार्रवाई को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। माहपूर्व पहले भी पुलिस ने छापेमारी कार्यवाही की थी, जिसमे सट्टा पट्टी लिखने वाले कुछ गुर्गो को पुलिस ने धार दबोचा और सत्ता एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही भी की किन्तु इस खेल को संचालित करने वाले सरगना को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। नतीजन कार्यवाही के बावजूद सट्टे का गोरखधंधा जारी है, जो पुलिस की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

‘1 के 90’ का जानलेवा जाल: युवाओं को बर्बाद कर रहा सट्टा

सट्टे का यह ‘1 के 90’ का खेल युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। कम समय में अमीर बनने की चाह में युवा, विशेषकर नाबालिग, अपने घर के पैसे सट्टे में लगा रहे हैं और अपना भविष्य अंधकार में धकेल रहे हैं। यह सट्टा कारोबार युवाओं को अपराध की दलदल में धकेल रहा है, जिससे चोरी, डकैती और लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।और कुछ तो इसमें पैसे गवाने के बाद कर्जे में डूब कर आत्महत्या जैसे गलत कदम उठ रहे है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हाईवे के पास, माफियाओं का अड्डा

अविश्वसनीय रूप से, यह अवैध कारोबार नेशनल हाईवे से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर चल रहा है। यहाँ से सलैया, मोरडोंगरी, विक्रमपुर, धसेड़, सेमरताल, घोघरी, छतरपुर, बागडोना, शोभापुर, सिवानपाठ, दुलारा और चोपाना तक सट्टे का जाल फैला हुआ है। सट्टा किंग ने हर जगह अपने 4 – 4  ठिए बना रखे हैं, हर ठिए से अनुमानित 1 लाख से 1.5 लाख की उगाई प्रति दिन हो रही है, जो इस सट्टे के कारोबार को और भी बढ़ावा दे रही है।

पुलिस की चुप्पी, भ्रष्टाचार का संकेत?

यह देखकर हैरानी होती है कि इतना बड़ा अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है और पुलिस चुपचाप बैठी है। क्या यह पुलिस की नाकामी है या फिर उनकी मिलीभगत? यह सवाल हर किसी के मन में है। स्थानीय लोग पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

सारनी में सट्टे का यह काला कारोबार एक गंभीर समस्या बन गया है, जो युवा पीढ़ी एवं सक्षम परिवार को तबाह कर रहा है। अब यह देखना है कि पुलिस और प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

इनका कहना है :-

कुछ दिन पहले बगडोना बस्ती में सट्टे को लेकर कार्यवाही की गई थी आपने दोबारा जानकारी दी है कार्यवाही करते है।  

वंशज श्रीवास्तव,
चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा, सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930