नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: सारणी पुलिस ने धर दबोचे दो शातिर ठग, लग्जरी कार और बाइक जब्त – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: सारणी पुलिस ने धर दबोचे दो शातिर ठग, लग्जरी कार और बाइक जब्त


WhatsApp Icon

06/02/2025 8:08 PM Total Views: 363559

सारणी। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले दो शातिर ठगों को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 पीड़ितों से 5 लाख 13 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों से ठगी के पैसों से खरीदी गई एक टाटा सफारी कार और एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ऐसे दिया ठगी को अंजाम:

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित घोटे और उसका भाई मोहित घोटे ने मिलकर 20 जनवरी 2024 से 23 सितंबर 2024 के बीच 9 बेरोजगार युवकों को डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा में नौकरी दिलाने का लालच दिया। उन्होंने पीड़ितों से अलग-अलग राशि अपने बैंक खाते में जमा करवाई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पीड़ितों की आपबीती:

ठगी का शिकार हुए विनय वर्मा, तरुण सिनोटिया, गौरव चौरे, विजेश नर्रे, अजय भमोड़िया, प्रफुल्ल बढ़िया, प्रद्युम्न वर्मा, नवीन सिनोटिया और विकास सरियाम ने बताया कि उन्होंने आरोपियों पर भरोसा करके अपनी जमा पूंजी उन्हें सौंप दी थी। लेकिन नौकरी तो दूर, आरोपियों ने उनसे संपर्क करना भी बंद कर दिया था।

एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सारणी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

आरोपियों ने कबूला जुर्म:

पुलिस ने जब अंकित घोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने भाई मोहित घोटे के साथ मिलकर ठगी करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि ठगी के पैसों से उसने एक टाटा सफारी कार और एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल खरीदी है।

पुलिस ने की संपत्ति जब्त:

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टाटा सफारी कार और एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक हीरालाल तिलकर और आरक्षक मोहित भाटी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031