नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जलकर वृद्धि को लेकर फूटा जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव! घंटो तले के पीछे दुबक के रहे नपा सीएमओ, अध्यक्ष – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जलकर वृद्धि को लेकर फूटा जनता का गुस्सा, कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव! घंटो तले के पीछे दुबक के रहे नपा सीएमओ, अध्यक्ष


WhatsApp Icon

03/02/2025 10:42 PM Total Views: 438879

सारनी। आज सारनी नगर पालिका परिषद में अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जनता ने एकजुट होकर नगर पालिका का घेराव किया। यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका द्वारा नल जल योजना के तहत लगाए गए भारी-भरकम शुल्क के खिलाफ था।

दरअसल, नगर पालिका परिषद सारनी ने 29 जनवरी 2025 को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत नल कनेक्शन के लिए नागरिकों से 4000 रुपये प्रति कनेक्शन और 150 रुपये प्रति माह शुल्क लेने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले से जनता में आक्रोश फैल गया, क्योंकि सरकार ने इस योजना के लिए पहले ही 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जनता का आरोप है कि यह सीधे-सीधे लूट है, जब सरकार ने योजना के लिए पर्याप्त धन दिया है तो फिर जनता से यह शुल्क क्यों वसूला जा रहा है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

 

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जनता का फूटा गुस्सा, घंटों किया इंतजार:

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका के सामने जमा हो गए। उन्होंने घंटों तक नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) के आने का इंतजार किया, ताकि अपनी बात उन तक पहुंचा सकें। लोगों का गुस्सा इस बात पर भी था कि नल कनेक्शन देने में ठेकेदार ने लापरवाही बरती है, कई लोगों को अब तक कनेक्शन नहीं मिले हैं, और जिनसे कनेक्शन के पैसे लिए गए हैं उनसे भी 4000 रुपए वसूलना गलत है।

जलावर्धन कंपनी पर भी उठे सवाल:

लोगों ने जलावर्धन कंपनी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि कंपनी ने नल की टोटी लगाए बिना ही कनेक्शन दे दिए, और पीवीसी पाइप की सुरक्षा के लिए क्रॉसिंग पर जीआई पाइप लगाने के नियमों का भी पालन नहीं किया गया।

 

कांग्रेस ने उठाई आवाज, दी आंदोलन की चेतावनी:

वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद इशरत पंचू खान और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के आदेशानुसार, नल कनेक्शन के लिए प्रति माह केवल 30 रुपये का शुल्क लिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका इस निर्णय को तुरंत वापस ले और प्रति माह केवल 30 रुपये का शुल्क वसूले। कांग्रेस ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वे नगर पालिका कार्यालय के सामने लगातार आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।

अधिकारी से हुई मुलाकात, मिला आश्वासन:

लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद, नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सी.के. मेश्राम ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर नए कनेक्शन और जलकर में वृद्धि को कम करने का प्रयास करेंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031