नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
आधी रात में आग का तांडव: भीषण आग ने 5 दुकानों को किया खाक! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

आधी रात में आग का तांडव: भीषण आग ने 5 दुकानों को किया खाक!


WhatsApp Icon

22/01/2025 9:40 AM Total Views: 464484

बैतूल। बैतूल बाजार के बाजार चौक में आधी रात को ऐसी तबाही मची कि पाँच दुकानें पल भर में जलकर राख हो गईं। रात के करीब ढाई बजे लगी आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया, जिससे बाजार चौक में अफरा-तफरी मच गई। बल्लू गुप्ता के पुराने मकान में स्थित ये दुकानें आग की लपटों में इस कदर घिरीं कि कुछ ही देर में सब कुछ जलकर खाक हो गया।

आग का तांडव:

जिन दुकानों को आग ने अपनी चपेट में लिया, उनमें एक सैलून शॉप, मोटर वाइंडिंग की दुकान, पान की दुकान और एक शादी के सामान की दुकान शामिल थीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से आग फैली, उससे चारों ओर दहशत का माहौल बन गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वीर मदन और फायर ब्रिगेड की मशक्कत:

आग की लपटें सबसे पहले पास के मकान में रहने वाले मदन मालवीय ने देखीं। उन्होंने बताया कि रात में लकड़ी जलने की तेज आवाज और धुएं से उनकी नींद खुली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मोहल्ले वालों और मकान मालिक को सूचित किया। इसके बाद तुरंत बैतूल बाजार नगर परिषद और बैतूल की दमकल को बुलाया गया। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बर्बादी का मंजर:

इस भीषण अग्निकांड में दीना राठौर की मोटर वाइंडिंग की दुकान, महेश राठौर का पान ठेला, एक सैलून और मकान मालिक बल्लू गुप्ता का शादी समारोह में इस्तेमाल होने वाला सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। मकान काफी पुराना था और सागौन की लकड़ियों से बना होने के कारण आग तेजी से फैली। अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930