नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
इशिता की म्यूजिकल नाइट ने मचाया धमाल, ‘हो गई मैं तेरी दीवानी’ और ‘राम आएंगे’ पर झूमी जनता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

इशिता की म्यूजिकल नाइट ने मचाया धमाल, ‘हो गई मैं तेरी दीवानी’ और ‘राम आएंगे’ पर झूमी जनता


WhatsApp Icon

20/01/2025 4:33 PM Total Views: 419047

सारनी। श्री मठारदेव बाबा मेले में रविवार की रात पार्श्व गायिका इशिता विश्वकर्मा के म्यूजिकल नाइट ने ऐसा रंग जमाया कि हजारों लोग झूम उठे। ‘हो गई मैं तेरी दीवानी’ और ‘राम आएंगे’ जैसे भजनों पर श्रोता जमकर थिरके। बेहतरीन लाइटिंग और साउंड इफेक्ट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा आनंद उत्सव के तहत आयोजित किया गया था। इशिता विश्वकर्मा ने जैसे ही ‘सत्यम, शिवम्, सुंदरम्’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की, सारा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इसके बाद उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’ भजन प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘मेरे ढोलना सुन’, ‘जोगिया-जोगिया’, ‘छुप गए सारे नज़ारे’ और ‘मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं’ जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘तू मेरा जानू है मैं तेरा दिलबर’ गाकर उन्होंने खूब तालियां बटोरीं। ‘लग जा गले’ गाने पर भी श्रोताओं ने जमकर प्यार लुटाया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कार्यक्रम में आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इशिता विश्वकर्मा का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। इशिता की माता तेजल विश्वकर्मा ने भी मंच पर प्रस्तुति दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

भीड़ इतनी अधिक थी कि नगर पालिका को अतिरिक्त टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था करनी पड़ी। इशिता ने मंच से नगर पालिका सारनी की व्यवस्थाओं की खूब तारीफ की। इस म्यूजिकल नाइट को बैतूल, मुलताई, छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने खूब सराहा। यह कार्यक्रम देर रात 12 बजे तक चला, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930