नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी: मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव के मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हार्ट अटैक के कारण एक श्रद्धालु की मौत! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी: मकर संक्रांति पर बाबा मठारदेव के मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हार्ट अटैक के कारण एक श्रद्धालु की मौत!


WhatsApp Icon

14/01/2025 7:43 PM Total Views: 464545

सारनी। बाबा मठारदेव शिखर मंदिर पर आयोजित मकर संक्रांति के मेले में आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माथा टेकने के लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इस उल्लास के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने सबको झकझोर दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में कार्यरत श्याम डोंगरे (45) अपने मित्र के साथ शिखर मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक, करीब 1:30 बजे बांसबेड़ा के पास उन्हें घबराहट महसूस हुई। उनकी तबीयत बिगड़ती देख, उनके मित्र और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्कालीक रूप से बांस और चादर का स्ट्रेचर बनाकर उन्हें नीचे ले जाने का प्रयास किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाने पर आया दुखद मोड़:

श्याम को 2:10 बजे मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग के अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, उनकी मौत तत्काल घटनास्थल पर ही हार्ट अटैक के कारण हुई थी।

डॉक्टरों की सलाह: स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें!

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय रघुवंशी ने पुष्टि की कि श्याम को हार्ट अटक आया था और उनकी पूर्व में उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से चेतावनी दी कि यदि उन्हें रक्तचाप या मधुमेह जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ हैं, तो वे डॉक्टर से चेकअप करवाकर ही मंदिर दर्शन के लिए जाएं।

इस घटना ने भक्तों के उत्साह में छाया डाल दिया है, और अब सभी के मन में यही सवाल है कि क्या धार्मिक आयोजनों के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक नहीं है!

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930