नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पेसा एक्ट की आड़ में अवैध वसूली?, धरातल पर कोई काम नहीं दिखता — ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पेसा एक्ट की आड़ में अवैध वसूली?, धरातल पर कोई काम नहीं दिखता — ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा!


WhatsApp Icon

08/01/2025 1:18 AM Total Views: 363325

सारनी। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के लोनिया पंचायत में सरपंच द्वारा “पेसा एक्ट” के अंतर्गत रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों से अवैध वसूली का मामला उजागर हुआ है। 100 रुपए प्रति ट्रिप की दर से वसूली की जा रही है, जिस पर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सरपंच द्वारा ट्रैक्टरों के लिए नाका लगाकर बिना किसी सत्यापित पर्ची के वसूली करवा रहे हैं। ट्रैक्टर संचालक संदीप तायडे ने जब नाके पर इसे लेकर सवाल उठाया, तो नाका पर तैनात युवक ने “पेसा एक्ट” का हवाला देकर कहा कि यह राशि सड़क मरम्मत और ग्रामीण विकास के लिए वसूली जा रही है। लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि इन वसूली गई राशियों का कोई ठोस उपयोग नहीं होता दिखाई दे रहा है—सड़कें बदहाल हैं और कोई भी सड़क सिंचाई का कार्य नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सरपंच पर आरोप लगाया है कि ग्रामीण विकास के नाम पर वसूली की जा रही है, जबकि धरातल पर कोई विकास नहीं दिखता।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

साक्ष्य बताते हैं कि लोनिया पंचायत के सरपंच प्रति दिन 20 ट्रैक्टरों से 100 रुपए प्रति ट्रिप के हिसाब से दिन भर में लगभग 10,000 रुपए रोज़ वसूल कर रहे हैं। इस प्रकार, महीने में यह राशि करीब 3 लाख रुपए तक पहुँच जाती है। सवाल ये उठता है कि इस धन का उपयोग कहाँ, कब और कैसे किया जा रहा है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

कुछ ग्रामीणों ने यह भी संदेह व्यक्त किया है कि “पेसा एक्ट” की आड़ में यह वसूली केवल बंदरबाट का एक तरीका है। ग्राम सभा की अनुमति के बिना की गई इस वसूली ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह राशि दुरुपयोग का शिकार हो रही है? क्या “पेसा एक्ट” के नाम पर वसूले जा रहे पैसे ग्रामीण विकास के काम आएगा या फिर इन पैसों का गबन हो जाएगा? ग्रामीण अब इस बात को लेकर असमंजस में है।

  • इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ, घोड़ाडोंगरी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं हुआ।

इनका कहना है। 

  • “पेसा एक्ट “के अंतर्गत वसूली की जा रही है ग्रामीण सड़क मरम्मत आदेश तो हमारे पास ऐसा है कि “पेसा एक्ट” के नियम के अनुसार हम खुद ही रेत बेच सकते हैं और सड़क मरम्मत कार्य के लिए पैसा वसूल सकते हैं। 

हरिशंकर लोभांसे, सरपंच लोनिया, पंचायत 

  • इस संबंध में आप सरपंच साहब से बात कीजिए। 

मनोहर भमोड़िया, सचिव लोनिया पंचायत 

  • गौण खनिज को लेकर “पेसा “ग्राम सभा प्रस्ताव के संबंध में जानकारी नहीं है।

छोटू उईके, विकास खण्ड समन्वयक (पेसा एक्ट ), जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी

ग्राम विकास के नाम पर वसूली की कहानी: क्या है सच्चाई? अगले अंक में देखें!

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031