नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गौवंश के अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बचाई 05 गौवंश की जान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गौवंश के अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बचाई 05 गौवंश की जान


WhatsApp Icon

02/01/2025 7:29 PM Total Views: 363460

बैतूल। प्रभात पट्टन पुलिस चौकी, थाना मुलताई, ने दिनांक 01 जनवरी 2025 को तत्परता से कार्रवाई करते हुए 05 गौवंश (बैल) की जान बचाई और इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति भूखे-प्यासे और लाठी-डंडों से पीटते हुए 05 गौवंशों को कत्लखाने वरूड ले जा रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन और एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी व थाना प्रभारी श्री राजेश सातनकर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने प्रभात पट्टन से वरूड की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकपोस्ट के पास घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को 05 गौवंशों के साथ रोका। आरोपियों की पहचान सुनील पिता सुधाकर नायक (30 वर्ष) एवं नितेश पिता सुधाकर लाडे (25 वर्ष), दोनों निवासी प्रभात पट्टन, के रूप में हुई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

 

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुख्य आरोपी की फरारी

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि ये बैल तुषार उर्फ ढक्कन के हैं, जो प्रभात पट्टन का निवासी है। उन्होंने बताया कि तुषार ने उन्हें 500 रुपये प्रति बैल मजदूरी पर ये बैल कत्लखाने तक पहुंचाने का आदेश दिया था। फिलहाल, तुषार उर्फ ढक्कन फरार है और उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय मुलताई में पेश किया गया। वहां से जेल वारंट प्राप्त करने के बाद उन्हें उपजेल मुलताई में दाखिल किया गया।

पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभात पट्टन चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, आरक्षक लक्ष्मीचंद, आरक्षक डुमनेश्वर, और सैनिक दिनेश रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

अपील:

पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि गौवंश की तस्करी या उनसे संबंधित अपराध की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से समाज में शांति और सद्भावना कायम की जा सकती है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031