नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
धोखाधड़ी की घटना में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन का फरार आरोपी गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

धोखाधड़ी की घटना में शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन का फरार आरोपी गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

26/12/2024 10:05 PM Total Views: 363453

बैतूल। थाना गंज में दर्ज एक चौकाने वाली घटना में शादी के बहाने जबरदस्त धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राजेश मंसुरिया ने आरोप लगाया है कि सुरेंद्र यादव और उसके साथियों ने उन्हें झूठे वादों और भरोसे में लेकर 1,40,500 रुपये ठग लिए।

घटना 30 अगस्त 2024 को घटित हुई, जब सुरेंद्र यादव ने राजेश के साले की शादी कराने के नाम पर उन्हें बैतूल बुलाया। वहां, सीमा यादव नामक एक युवती को दुल्हन के रूप में प्रस्तुत कर राजेश से 1,50,000 रुपये की मांग की गई। राजेश ने 1,00,000 रुपये नकद और 40,500 रुपये फोन पे के माध्यम से दिए। इसके बाद शादी की प्रक्रिया पूरी की गई और सभी लोग हाटपिपलिया के लिए रवाना हो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गाड़ी में सफर के दौरान, शंकर ढाबा पर सीमा यादव ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और वहां से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ भाग गई। राजेश की हर कोशिश के बावजूद, दुल्हन का कोई पता नहीं चला।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस मामले की शिकायत पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 314/24 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। सुरेंद्र यादव और अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आज, 26 दिसंबर 2024 को पुलिस ने फरार आरोपी राजा उर्फ चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया, जो लोहिया वार्ड का निवासी है।

इस मामले में निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक उमेश बिल्लोरे, आरक्षक उत्कर्ष और चालक दीपक सनोडिया की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने इस धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई की।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031