नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की संदिग्ध मौत, 45 लाख रुपए गायब – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की संदिग्ध मौत, 45 लाख रुपए गायब


WhatsApp Icon

18/12/2024 10:54 PM Total Views: 363411

‘पवन कुमार’ नामक युवक की तलाश में पुलिस, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

बैतूल। पिछले रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक अविवाहित युवती की संदिग्ध मौत ने स्थानीय समुदाय में हड़कंप मचा दिया है। युवती को ऑटो से अस्पताल लाने वाला युवक अस्पताल में युवती का मोबाइल नंबर लिखवाकर अचानक गायब हो गया, जिससे स्थिति और भी रहस्यमय बन गई है।

मृतका की पहचान 37 वर्षीय आकांक्षा (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है, जो पाथाखेड़ा की निवासी थी। मामला तब और गहरा हो गया जब यह जानकारी सामने आई कि युवती के पिता के बैंक अकाउंट से 45 लाख रुपये गायब हैं। इस मुद्दे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गर्भवती थी युवती

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतिका के परिवार वालों को बुलाया और महिला डॉक्टर सहित 3 डॉक्टरों की टीम से शव का पीएम करवाया। पीएम के दौरान पता चला कि युवती गर्भवती थी, जिससे उसकी मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मकान मालिक बताकर छोड़ गए युवती को

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवती को लाने वाला युवक खुद को उसका मकान मालिक बताकर अस्पताल आया था और उसने दावा किया कि युवती को चक्कर आ रहा था। अस्पताल में अकेली भर्ती युवती की अप्रत्याशित मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि ‘पवन’ नाम का युवक युवती को अस्पताल लाया था। यह युवक अब फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है।

नर्मदापुरम से बैतूल कब आई परिजनों को नहीं पता

परिजनों ने एसपी से सख्त जांच की मांग की है। युवती के परिवार के अनुसार, पहले वे सारणी थाना क्षेत्र में रहते थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद बोरदेही स्थित अपने गृह ग्राम चले गए। परिवार ने बताया कि मृतका नर्मदापुरम में एसएससी की पढ़ाई कर रही थी और हाल के महीनों में बैतूल में कब से और किसके साथ रह रही थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।

जॉइंट अकाउंट से निकाले 45 लख रुपए

मृतका की बहन ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता का पाथाखेड़ा कोयला खदान से रिटायरमेंट के बाद एक जॉइंट अकाउंट है जिसमें करीब 90 लाख रुपये जमा थे, जिनमें से 45 लाख रुपये एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों के माध्यम से फोन पे के जरिए निकाल लिए गए। इस खाते का संचालन मृतका ही करती थी, जिससे परिवार ने उसकी मौत को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा मान लिया है।

घर के सभी नंबर ब्लैक लिस्ट, कौन है पवन पवार

बहन के अनुसार, मृतका इस साल जनवरी से परिवार से संपर्क में नहीं थी। उन्होंने बताया कि युवती ने घर वालों के सभी नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए थे। उनका कहना है कि अस्पताल में युवती के पति के तौर पर ‘पवन पवार’ का नाम दर्ज है, लेकिन यह शख्स कौन है, किसी को पता नहीं।

पुलिस अब पवन की तलाश में जुटी हुई है और इस रहस्यमय मामले की जटिलताओं को सुलझाने की कोशिश कर रही है। क्या यह मामला सिर्फ एक संदिग्ध मौत है या इसके पीछे कुछ और भी बड़ा है? जैसे-जैसे मामले में नए खुलासे हो रहे हैं, बैतूल में इस घटना की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। क्या ये महज एक आकस्मिक मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? अब सबकी नज़रें पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच पर टिक गई हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031