नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शाहपुर : दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथि पर मूंर्ति का अनावरण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शाहपुर : दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथि पर मूंर्ति का अनावरण


WhatsApp Icon

22/11/2024 4:24 PM Total Views: 363469

शाहपुर। शुक्रवार को नगर परिषद प्रांगण में राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा महान योद्धा वीर दुर्गादास राठौर की 306वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। इस समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्य मुरारीलाल राठौर, महेश राठौर, अध्यक्ष राजेश राठौर और आशीष राठौर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राजेश राठौर ने कहा कि यह अवसर राठौर समाज के लिए गर्व की बात है। राजेंद्र राठौर ने वीर दुर्गादास के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला, जबकि संतोष राठौर ने उन्हें समाज और देश भक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष राठौर ने उन्हें सामाजिक सद्भाव, ईमानदारी, बहादुरी और भक्ति का प्रतीक माना।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पम्मी राठौर, पार्षद अंकुर राठौर सहित समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दुर्गादास राठौर: जीवन परिचय :–

दुर्गादास राठौर का जन्म 13 अगस्त 1638 को ग्राम सालवा में हुआ था। वे मारवाड़ के शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौर के पुत्र थे। दुर्गादास ने मुगल शासक औरंगजेब को युद्ध में हराकर अपने साहस का परिचय दिया। 22 नवंबर 1718 को उज्जैन में उनकी मृत्यु हुई, जो 81 वर्ष की आयु में हुई। उनकी वीरता और त्याग की गाथाएं आज भी अमर हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031