नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी : नगर पालिका परिषद की बैठक में 35 बिंदुओं पर हुई चर्चा, नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी : नगर पालिका परिषद की बैठक में 35 बिंदुओं पर हुई चर्चा, नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी


WhatsApp Icon

15/11/2024 12:28 AM Total Views: 460459

प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में 35 मुद्दों पर चर्चा, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज”

बैतूल/सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 35 विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में प्रमुखता से शहर में स्थित प्रतिमा स्थलों और स्मारकों के सौंदर्यीकरण सम्बन्धी योजनाओं पर विचार किया गया। इसके अलावा, विभिन्न निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई, जिसमें शहीद स्मारक सारनी में पेविंग ब्लाक लगाने, मृत पशुओं के लिए नया वाहन खरीदने और मोटरपंप तथा स्टार्टर की दरों को स्वीकृति शामिल थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैठक में सभापति दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, भावना माकोडे, संगीता धुर्वे, रोशनी झपाटे, गणेश महस्की और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम भी उपस्थित थे। वार्ड स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों की योजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें वार्ड 12 में प्रोफाइल टीन शेड का निर्माण, वार्ड 16 में सीसी रोड, वार्ड 17 में पेवर ब्लाक, और वार्ड 32 में पेविंग ब्लाक की दरों को मंजूरी दी गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके अलावा, शॉपिंग सेंटर अंबेडकर प्रतिमा स्थल समेत अन्य संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिए विचार विमर्श हुआ। वार्ड 31 में जैरी चौक पर पेविंग ब्लाक फिक्सिंग न करने वाली फर्म पर कार्यवाही का प्रस्ताव भी रखा गया। ई-लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर कैबिन की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई और विभिन्न निविदाओं के लिए विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में सभी शाखा प्रभारी और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे, जो शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31