नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश: मांस और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने का नियम स्पष्ट करने का नोटिस जारी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश: मांस और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने का नियम स्पष्ट करने का नोटिस जारी


WhatsApp Icon

16/10/2024 10:03 PM Total Views: 489365

न्यूज डेस्क, जबलपुर। गणेश उत्सव के दौरान मांस और अंडा की बिक्री पर रोक लगाए जाने को चुनौती देते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि किस नियम के तहत रोक लगाई गई है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विशाल जैन की युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बता दें कि सागर जिले के बीना तहसील निवासी टिंबर व्यापारी वीरेन्द्र अजमानी की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीना ने सात सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन में गणेश उत्सव के दौरान मांस-अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके अलावा यह भी चेतावनी दी गई थी कि आदेश के बावजूद भी कोई बिक्री करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

याचिका में कहा गया था कि नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख ही नहीं किया गया है कि किस नियम के तहत प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके अलावा इस तरह का आदेश पारित करना संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। याचिका में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, कलेक्टर सागर तथा सीएमओ बीना को अनावेदक बनाया गया था। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद आवेदकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता तनिष्क अजमानी ने पैरवी की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031