नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बीजेपी नेता रवींद्र देशमुख सुसाइड केस में पुलिस ने आरोपी प्रमोद और दीपक को किया गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बीजेपी नेता रवींद्र देशमुख सुसाइड केस में पुलिस ने आरोपी प्रमोद और दीपक को किया गिरफ्तार


WhatsApp Icon

15/10/2024 9:17 PM Total Views: 472238

बैतूल/सारणी। बीजेपी नेता रवींद्र देशमुख के सुसाइड केस में पुलिस ने मंगलवार को दस में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नौ दिन बाद भी ठंडा नहीं पड़ा है, और विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है, जिससे पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, और पुलिस अदालत में जमानत का विरोध कर रही है।

आरोपी “प्रमोद गुप्ता” और “दीपक शिवहरे” पुलिस गिरफ्त में

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में दबिश दे रही है, और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। एसपी निश्चल झरिया ने बताया कि इस मामले में एएसपी कमला जोशी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम में सारणी के एसडीओपी रोशन जैन, टीआई अरविंद कुम्रे, गंज टीआई रविकांत डहरिया और साईखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर शामिल हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

छह टीमों द्वारा चल रही तलाश

सूत्रों के अनुसार, एएसपी की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है, जो चार राज्यों में आरोपियों की तलाश कर रही हैं। कुछ टीमें स्थानीय स्तर पर कार्रवाई और पूछताछ में भी लगी हुई हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की अदालत में ये दलील है कि इस मामले की गंभीरता को देखना चाहिए, और अगर कभी भी आरोपियों को जमानत दी जाती है तो यह विवेचना में विपरीत असर डाल सकता है।

आरोपियों की जमानत के प्रयास

इस मामले में अब तक पांच लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में आवेदन दिया है, जिनमें रंजीत सिंह, दीपक, प्रकाश, प्रमोद, और नाजिया शामिल हैं। जिनमें पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों – दीपक शिवहरे और प्रमोद – को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी रिमांड मांगी है, लेकिन अदालत ने उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया है।

इस बीच, पुलिस लीक हो रही जानकारी से भी परेशान है। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके अलावा तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी संभावित थी, लेकिन लीक जानकारी के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं पाई।

सुसाइड नोट की जांच लंबित

इस मामले में मिले सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजने की प्रक्रिया भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही परिजनों से नोट जब्त करने की कार्रवाई पूरी होगी, तब मृतक की पुरानी राइटिंग लेकर तुलनात्मक अध्ययन के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को भेजा जाएगा।

यह मामला न केवल स्थानीय जनता की चिंता का विषय बना हुआ है, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी इसकी काफी चर्चा हो रही है। पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930