नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘पटाखा साइलेंसर’ और स्टंटबाजों का आतंक: दिल का दौरा पड़ने का खतरा, पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘पटाखा साइलेंसर’ और स्टंटबाजों का आतंक: दिल का दौरा पड़ने का खतरा, पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग


WhatsApp Icon

21/11/2026 6:19 PM Total Views: 509979

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप नागल ने एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

टट्टा कॉलोनी से लेकर शोभापुर, कैलाश नगर और सारणी तक राहगीर, व्यापारी और स्कूली बच्चे खौफजदा

सारणी| क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों अवैध और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट व अन्य दोपहिया वाहनों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। इन वाहनों से निकलने वाली फर्राटेदार और पटाखों जैसी कानफोड़ू आवाज से आम नागरिकों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है। अचानक होने वाले इस तेज धमाके जैसे शोर से घबराहट और दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने की आशंका को लेकर अब विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप नागल ने पुलिस अधीक्षक बैतूल, एसडीओपी सारणी एवं थाना प्रभारी सारणी को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गणेश विसर्जन की घटना से सबक लेने की जरूरत

ज्ञापन और स्थानीय नागरिकों की चिंता के पीछे जिले में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना का डर भी है। विगत माह पूर्व जिले में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे के हाई-वोल्टेज बेस की तेज आवाज के कारण एक मासूम बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, बुलेट के पटाखा साइलेंसर जैसी अत्यधिक तेज और अचानक आने वाली आवाज शरीर में तीव्र तनाव पैदा करती है। इससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है, जो कमजोर दिल वाले व्यक्तियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है और दिल की धड़कन रुकने का खतरा बना रहता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

टट्टा कॉलोनी से सारणी तक राहगीरों का चलना दूभर

प्रदीप नागल ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि टट्टा कॉलोनी से लेकर शोभापुर कॉलोनी, कैलाश नगर और सारणी के मुख्य मार्गों पर मनचले दोपहिया वाहन चालकों ने आतंक मचा रखा है। इससे साइकिल सवार, पैदल चलने वाले राहगीर और व्यापारी वर्ग बेहद परेशान हैं और हर समय जान का खतरा महसूस कर रहे हैं।

बुलेट एवं अन्य दोपहिया वाहनों के कंपनी द्वारा अधिकृत साइलेंसर हटाकर, बेहद तेज आवाज और लगातार पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले अवैध साइलेंसर लगाए जा रहे हैं। नाबालिग और युवा बाइकर्स गैंग बनाकर बेखौफ होकर तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे आम जनता और व्यापारियों का सुकून छिन गया है। विशेषकर लड़कियों के स्कूल लगने और छूटने के समय नाबालिग चालकों द्वारा ट्रिपल सीट बैठकर खतरनाक स्टंट किए जाते हैं। इससे न केवल उनकी स्वयं की जान को खतरा है, बल्कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और बालिकाओं की सुरक्षा भी दांव पर लगी है।

प्रदीप नागल ने पुलिस एवं यातायात प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि इससे पहले कि कोई बड़ी सड़क दुर्घटना हो या कोई बेगुनाह नागरिक व बच्चा इस शोर या तेज रफ्तार का शिकार बने, प्रशासन को विशेष अभियान चलाकर अवैध साइलेंसर वाले वाहनों को जब्त करना चाहिए और नाबालिग चालकों व स्टंटबाजों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30