नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान हुई सारणी नगरी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सजे आकर्षक पूजा पंडाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान हुई सारणी नगरी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सजे आकर्षक पूजा पंडाल


WhatsApp Icon

12/10/2026 12:26 AM Total Views: 487279

सारणी। शक्ति, भक्ति और आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को कोयलांचल नगरी सारणी और आसपास का समूचा क्षेत्र भक्ति भाव में सराबोर नजर आया। घटस्थापना के साथ ही तड़के सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। ‘जय माता दी’ और ‘दुर्गा मैया की जय’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा अंचल गुंजायमान हो उठा।

चौक-चौराहों पर सजे भव्य पंडाल, मां की प्रतिमाएं हुईं स्थापित 

नवरात्रि के पहले दिन क्षेत्र के हर प्रमुख चौक-चौराहे में आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है। विद्युत रोशनी और फूलों से सजे इन पंडालों में विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ मां दुर्गा की नयनाभिराम प्रतिमाओं की स्थापना की गई। विशेष रूप से राम राखियानी स्टेडियम, शॉपिंग सेंटर, प्रसिद्ध माता मंदिर परिसर, सुपर एफ टाइप, ओल्ड एफ टाइप तथा श्रमिक बहुल क्षेत्र पाठाखेड़ा में पूजा समितियों द्वारा भव्य पंडाल सजाए गए हैं। मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पहले ही दिन से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

सुबह की पहली किरण के साथ ही नगर के देवी मंदिरों में मां के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हाथों में जल का लोटा, पूजा की थाली और चुनरी लिए महिलाएं व युवा कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिरों व पंडालों में बजते पारंपरिक देवी गीतों और भजनों ने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक रस में डुबो दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नौ दिनों तक होगी नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ अलग-अलग दिव्य स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना के साथ इस नौ दिवसीय महापर्व की शुरुआत हुई। आगामी दिनों में पंडालों में महाआरती, डांडिया, गरबा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर समितियां सक्रिय नजर आ रही हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031