नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खाने के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, दानापानी होटल के संचालक और परिवार ने ग्राहक का सिर फोड़ा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खाने के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, दानापानी होटल के संचालक और परिवार ने ग्राहक का सिर फोड़ा


WhatsApp Icon

09/04/2026 7:08 PM Total Views: 382019

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारणी। ‘दानापानी होटल’ में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए मामूली विवाद में होटल संचालक और उसके परिवार ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं।

विजय नगर निवासी 28 वर्षीय आशीष सिंह ने बुधवार रात अपने दोस्त के जरिए दानापानी होटल में खाना बुक कराया था। रात 10:30 बजे जब वह होटल पहुंचा, तो संचालक अंकुश ने बताया कि उसने खाना नहीं बनाया है। आशीष ने जब बिना बताए ऑर्डर कैंसिल करने का विरोध किया, तो अंकुश भड़क गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

देखते ही देखते अंकुश, उसकी पत्नी सैफाली, बेटे दीवाकर और दामाद ने मिलकर आशीष को भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। इसी बीच अंकुश ने एक बड़ा चम्मच उठाकर आशीष के सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। आरोपियों ने जाते-जाते आशीष को जान से मारने की धमकी भी दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में आशीष का मेडिकल कराया गया। सारणी थाना पुलिस ने आशीष की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(a), 115(2), 351(2), और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930