नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: जमीनी नेता हेमंत धोटे को मिली मंडलम अध्यक्ष की कमान – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: जमीनी नेता हेमंत धोटे को मिली मंडलम अध्यक्ष की कमान

Oplus_16908288


WhatsApp Icon

08/04/2026 9:31 AM Total Views: 382015

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारनी। मध्यप्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत तथा धारदार बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी लगातार सक्रिय है और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रही है। इसी कड़ी में बैतूल जिले के सारनी में कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए युवा और जुझारू चेहरे श्री हेमंत धोटे को सारनी कांग्रेस का मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर मुहर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव पांसे की प्रबल अनुशंसा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय डागा की सहमति से लगी है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जमीनी पकड़ और लंबे संघर्ष का मिला इनाम

नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष हेमंत धोटे इसके पूर्व सारनी ब्लॉक यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पहचान एक ऐसे समर्पित नेता की रही है, जो लंबे समय से संगठन में न केवल सक्रिय हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर आम कार्यकर्ताओं और जनता के साथ उनके बेहद प्रगाढ़ और मजबूत संबंध हैं। उनकी इस नियुक्ति को पार्टी द्वारा संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में सारनी क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी: हेमंत धोटे

अपनी इस महत्वपूर्ण ताजपोशी पर नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष श्री हेमंत धोटे ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सारनी क्षेत्र में संगठन को एकजुट कर अजेय बनाना ही मेरा प्राथमिक लक्ष्य होगा।”

समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

श्री धोटे को मंडलम अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही सारनी क्षेत्र में पहुंची, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

प्रमुख रूप से भोला कांति, तिरुपति ऐरोलू, भगवान जावरे, बटेश्वर भारती, मोहम्मद इलियास, भूषण कांति, विक्की सिंह, सन्नी ऐरोलू, नरेंद्र वाडिबा, गौतम नागले, प्रवीण पाल, हरिश पाल, मानिक राव धोटे, डी.डी. देशमुख, गोविंदा ऐरोलू इनके अलावा भी सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

भोला कांति, तिरुपति ऐरोलू, भगवान जावरे, बटेश्वर भारती, मोहम्मद इलियास, भूषण कांति, विक्की सिंह, सन्नी ऐरोलू, नरेंद्र वाडिबा, गौतम नागले, प्रवीण पाल, हरिश पाल, मानिक राव धोटे, डी.डी. देशमुख, गोविंदा ऐरोलू इनके अलावा भी सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930