नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी का गौरव: अखिल भारतीय विद्युत खेल समारोह में दिनेश मेवाड़ ने जीता रजत पदक, MPPGCL टीम रही उपविजेता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी का गौरव: अखिल भारतीय विद्युत खेल समारोह में दिनेश मेवाड़ ने जीता रजत पदक, MPPGCL टीम रही उपविजेता


WhatsApp Icon

16/03/2026 11:20 PM Total Views: 416531

सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह (STPS), सारनी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान के कोटा में आयोजित ‘अखिल भारतीय विद्युत पावर खेल समारोह’ में सारनी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पूरे अंचल का नाम रोशन किया है।

दिनेश मेवाड़ का शक्ति प्रदर्शन,जीता रजत पदक

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता (विद्युत परीक्षण और उपक्रम विभाग-4) के पद पर कार्यरत दिनेश मेवाड़ ने इस राष्ट्रीय स्पर्धा में अद्भुत शक्ति और तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने 105 किलोग्राम भार वर्ग की पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए कुल 515 किलोग्राम का भारी-भरकम वजन उठाया। इस शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया और मध्य प्रदेश का परचम लहराया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

MPPGCL टीम का शानदार सामूहिक प्रदर्शन:

इस प्रतिष्ठित खेल समारोह में सारनी से अधीक्षण अभियंता (प्रवर्तन-4, केमिकल प्रकोष्ठ) सुनील पटेल ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। खिलाड़ियों के इस बेहतरीन व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास के दम पर एम.पी. पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) की टीम ने प्रतियोगिता में ओवरऑल दूसरा स्थान (Runner-up) हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह अखिल भारतीय स्तर का खेल समारोह 13 मार्च से 15 मार्च तक राजस्थान के कोटा शहर में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के विभिन्न विद्युत मंडलों और कंपनियों के चुनिंदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में हर्ष का माहौल

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी सफलता के बाद सारनी और सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट (STPS) प्रबंधन में खुशी की लहर है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर उच्च अधिकारियों एस. के. लिल्होरे (मुख्य अभियंता, सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट), एस. एन. सिंह (अतिरिक्त मुख्य अभियंता – निर्माण), उल्लास देशमुख (स्पोर्ट्स जनरल सेक्रेटरी), नरेश पनवार (महाप्रबंधक), सुनील थंक्कापन एवं प्लांट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930