नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भोपाल के जेपी अस्पताल में आग से हड़कंप: ओपीडी ब्लॉक के स्टोर रूम में भड़की लपटें, सुरक्षित निकाले गए मरीज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भोपाल के जेपी अस्पताल में आग से हड़कंप: ओपीडी ब्लॉक के स्टोर रूम में भड़की लपटें, सुरक्षित निकाले गए मरीज


WhatsApp Icon

18/02/2026 11:23 PM Total Views: 357735

प्रवीर कुमार, 7489579303

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ओपीडी ब्लॉक के पहले माले पर बने एक कमरे से धुआं उठता देख मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने स्थिति संभाल ली और बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कमरे के भीतर से धुआं दिखाई दिया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में पूरा ओपीडी क्षेत्र धुएं से भर गया। एहतियात के तौर पर मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

ताला तोड़कर अंदर पहुंचा गार्ड

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिस कमरे में आग लगी, उसे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। कमरे पर ताला लगा था और चाबी तुरंत नहीं मिल पाई। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्लास्टिक-सर्जिकल सामान से फैला काला धुआं

कमरे में रखे प्लास्टिक और सर्जिकल सामान के जलने से घना काला धुआं पूरे परिसर में फैल गया। एहतियातन अस्पताल की बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई।अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रबंधन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728