नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला अंकित पंडोले गिरफ्तार; बाबा मठारदेव मेले के बाद बिगाड़ा था शहर का माहौल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला अंकित पंडोले गिरफ्तार; बाबा मठारदेव मेले के बाद बिगाड़ा था शहर का माहौल


WhatsApp Icon

04/02/2026 10:26 PM Total Views: 352727

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक भंडारे के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर की थी अभद्रता, पुलिस ने भेजा जेल

बैतूल/सारनी। शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक अंकित पंडोले को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बाबा मठारदेव मेले के दौरान एक विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया था, जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को हुई थी। बाबा मठारदेव मंदिर, सारनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा मेले में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस भंडारे में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था, जो नगर की एकता का परिचायक था। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक के साथ कुछ कहासुनी और वाद-विवाद हुआ था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस घटना को लेकर अगले ही दिन, 21 जनवरी 2026 को आरोपी अंकित पंडोले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में आरोपी ने बाबा मठारदेव की पवित्र नगरी में मुस्लिम समाज के प्रवेश को वर्जित करने जैसी आपत्तिजनक बातें कहीं। इतना ही नहीं, उसने उकसाने के उद्देश्य से हिंदू भाइयों के लिए भी गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

दोनों समुदायों में था आक्रोश

अंकित पंडोले के इस कृत्य से न केवल मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुईं, बल्कि हिंदू संगठनों ने भी इसे शहर की शांति भंग करने वाला कदम बताया। दोनों पक्षों ने आरोपी पर शहर की सौहार्दता बिगाड़ने और दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

फरारी के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अब उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728