नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘आबकारी नीति’ तार-तार: सरकारी जमीनों पर अवैध शराब दुकानों का संचालन, प्रशासन की मिलीभगत से फल-फूल रहा माफिया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘आबकारी नीति’ तार-तार: सरकारी जमीनों पर अवैध शराब दुकानों का संचालन, प्रशासन की मिलीभगत से फल-फूल रहा माफिया


WhatsApp Icon

30/01/2026 5:36 PM Total Views: 363049

बैतूल/सारनी। कोयला और बिजली नगरी सारनी में आबकारी विभाग और शराब ठेकेदारों की कथित मिलीभगत ने शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। स्थिति यह है कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना, WCL, MPPGCL और वन विभाग की प्रतिबंधित भूमियों पर शराब की दुकानें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय प्रशासन और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

नियम विरुद्ध संचालन: जिला निष्पादन समिति को ठेंगा

अजय सोनी ने आरोप लगाया कि नियमानुसार शराब दुकानों का आवंटन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली ‘जिला निष्पादन समिति’ के माध्यम से किया जाना चाहिए। लेकिन सारनी में ठेका फर्म नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी चला रही हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सोनी ने उन स्थानों को चिन्हित किया है जहां अवैध रूप से दुकानें चल रही हैं:

  • वार्ड क्रमांक 30: कालीमाई क्षेत्र (WCL भूमि)
  • वार्ड क्रमांक 21: कन्वेयर बेल्ट, हापड़ और रेलवे पटरी तिगड्डा (पाथाखेड़ा)
  • वार्ड क्रमांक 10: दमुआ मार्ग (फॉरेस्ट भूमि)
  • वार्ड क्रमांक 04: एमपीपीजीसीएल के सिविल विभाग द्वारा आवंटित दुकान।

इन स्थानों पर अतिक्रमण कर शराब बेची जा रही है, जबकि संबंधित विभागों (WCL/MPPGCL) द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भी न तो दुकानें हटीं और न ही आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

गलियों में ‘मौत’ की सप्लाई, अपराध चरम पर

प्रेस विज्ञप्ति में चिंता जताई गई है कि शहर की मलिन बस्तियों में शराब की ‘होम डिलीवरी’ जैसा माहौल बना दिया गया है। ठेकेदार अधिक लाभ कमाने के चक्कर में गली-मोहल्लों में अवैध सप्लाई करवा रहे हैं।

अजय सोनी ने कहा, “शहर में बढ़ते अपराध, मारपीट और गाली-गलौज के पीछे यही अवैध शराब बिक्री मुख्य कारण है। कई परिवारों के युवक लीवर खराब होने से असमय मौत के मुंह में समा रहे हैं और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।” दुकानों पर न तो रेट लिस्ट चस्पा है और न ही तय दरों पर बिक्री हो रही है—खुलेआम ओवररेटिंग जारी है।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना: ‘दोहरा चरित्र’ उजागर

आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अजय सोनी ने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ नेताओं पर झूठे शराब घोटाले का आरोप लगाकर सीबीआई-ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए महीनों जेल में रखा गया और मानसिक यातनाएं दी गईं। वहीं, मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार की नाक के नीचे खुलेआम आबकारी नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “दिल्ली में जो तथाकथित घोटाला था, एमपी में वही काम शायद भाजपा सरकार को ‘देशभक्ति’ नजर आ रहा है। स्थानीय सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधि सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं।”

महिलाओं को साथ लेकर होगा उग्र आंदोलन

अजय सोनी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन अवैध दुकानों और गली-गली हो रही शराब सप्लाई पर रोक नहीं लगाई, तो आम आदमी पार्टी मूकदर्शक नहीं रहेगी। आने वाले समय में वार्ड स्तर पर महिलाओं को जागरूक कर एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा, ताकि सारनी के परिवारों को इस नशे की आग में बर्बाद होने से बचाया जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031