नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
फॉलो-अप: ‘खाकी’ फिर नदारद, ‘खादी’ का रसूख: युवाओं ने पकड़ी कोयले से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस के न पहुंचने पर तस्कर रफूचक्कर : वीडियो वायरल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

फॉलो-अप: ‘खाकी’ फिर नदारद, ‘खादी’ का रसूख: युवाओं ने पकड़ी कोयले से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस के न पहुंचने पर तस्कर रफूचक्कर : वीडियो वायरल


WhatsApp Icon

15/01/2026 8:16 PM Total Views: 416217

बैतूल/सारणी। ‘मध्यप्रदेश वॉइस’ द्वारा छतरपुर खदान से हो रही अवैध कोयला तस्करी को लेकर प्रकाशित खबर अक्षरशः सत्य साबित हुई है। प्रशासन ने जिस खबर को नजरअंदाज किया, उसका जीता-जागता सबूत बुधवार की रात जागरूक युवाओं ने पेश कर दिया। घास के ढेर के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे WCL के ‘काले सोने’ (कोयले) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को युवाओं ने पकड़ तो लिया, लेकिन पुलिसिया सिस्टम की सुस्ती और राजनीतिक रसूख के चलते तस्कर भागने में सफल रहे।

बुधवार की रात का पूरा घटनाक्रम: घास के नीचे छिपा था राज

घटना बुधवार देर रात की है। सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शी युवाओं के अनुसार, छतरपुर खदान क्षेत्र से एक ट्रैक्टर MP 48A 5863 निकल रहा था, जिस पर ऊपर से जानवरों का चारा (घास) लदा हुआ था। संदिग्ध लगने पर क्षेत्र के कुछ जागरूक युवाओं ने ट्रैक्टर को रोका। जब घास हटाकर जांच की गई, तो नीचे पूरी ट्रॉली में डब्लूसीएल का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला भरा पाया गया। यह वही ‘मोडस ऑपरेंडी’ है जिसका जिक्र हमने अपनी पिछली खबरों में किया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

फोन घनघनाते रहे युवा, नहीं पहुंचे चौकी प्रभारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद युवाओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के ‘लाइव वीडियो’ में साफ देखा और सुना जा सकता है कि युवा बार-बार पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को फोन लगा रहे हैं। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गए। यह घटना स्पष्ट करती है कि तस्करों के हौसले क्यों बुलंद हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

4 दिसंबर को ही चेताया था, लेकिन नहीं जागा प्रशासन

खबर पढ़े!👆🏾

इस तस्करी के सिंडिकेट को लेकर हमारे न्यूज़ पोर्टल ने दिनांक 4 दिसंबर 2025 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसका शीर्षक था— “छतरपुर खदान बनी अवैध कोयला तस्करी का केंद्र”। उस समय भी हमने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था, लेकिन जिम्मेदारों ने न तो गश्त बढ़ाई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। नतीजा यह है कि आज माफिया खुलेआम राष्ट्रीय संपत्ति की लूट कर रहे हैं।

सिंडिकेट का ‘सरगना’ कौन? राजनीतिक संरक्षण के आरोप

इस पूरे प्रकरण में जो नाम सामने आ रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं। सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, कोयला तस्करी का यह पूरा सिंडिकेट भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे जो की गाड़ी पकड़े जाने पर मौके पर उपस्थित भी हुए और “दूसरी बार ही किया है” का दम भी भर रहे है के संरक्षण में चल रहा है। उनके साथ छतरपुर निवासी दिलीप और मुकेश इस अवैध कारोबार का पूरा नेटवर्क संभालते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार की रात पुलिस का मौके पर न पहुंचना महज संयोग नहीं था, बल्कि यह “नेताओं की दबंगई” और “सिस्टम की लाचारी” का प्रमाण है। सवाल उठना लाजमी है कि क्या खाकी वर्दी पर खादी का दबाव इतना ज्यादा है कि अपराध सामने होने पर भी कार्रवाई नहीं की जा सकती?

सवालों के घेरे में व्यवस्था❓

👉🏾 जब युवाओं ने ट्रैक्टर पकड़ लिया था, तो पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची?

👉🏾 घास के नीचे कोयला ले जाने वाला ट्रैक्टर सुरक्षा कर्मियों की नजर से कैसे बच निकला?

👉🏾 क्या नामजद राजनीतिक रसूखदारों पर प्रशासन हाथ डालने की हिम्मत दिखाएगा?

अब देखना यह होगा कि लाइव वीडियो और सबूत सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन और WCL प्रबंधन इस मामले में लिप्त सफेदपोशों और तस्करों पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर जांच के नाम पर एक बार फिर लीपापोती की जाएगी।

आधिकारिक ब्यान …❗

समय पर न पहुंचना और प्रशासन द्वारा हुई लापरवाही की घटना को लेकर अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका करचम से उनके दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु खबर लिखने तक उनका मोबाइल व्यस्त बताया गया। 

सारणी थाना प्रभारी जयपाल ईवनाती से संपर्क करने पर उनके द्वारा बाद में कॉल करने के आश्वासन देकर कॉल काट दिया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031