नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा पावर हाउस में गुंडागर्दी: ठेका श्रमिक को जान से मारने की धमकी, शराब के नशे में प्लांट के भीतर बुलाकर की गई अभद्रता – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा पावर हाउस में गुंडागर्दी: ठेका श्रमिक को जान से मारने की धमकी, शराब के नशे में प्लांट के भीतर बुलाकर की गई अभद्रता


WhatsApp Icon

26/12/2025 10:10 PM Total Views: 460990

आदतन विवादित कर्मचारी की दबंगई से सहमे श्रमिक, थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग


बैतूल/सारणी। सतपुड़ा पावर जनरेटिंग कंपनी, सारणी के पावर हाउस में ठेका श्रमिकों के साथ अभद्रता और गुंडागर्दी का मामला गरमाता जा रहा है। कार्यस्थल पर सुरक्षा और शांति के दावों के बीच, 25 दिसंबर 2025 को एक ठेका श्रमिक के साथ हुई बर्बरता ने प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित श्रमिक युवराज भारती ने सारणी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी दीनदयाल रघुवंशी और उसके सहयोगी जौहरी इवने के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 25 दिसंबर की है जब ठेका श्रमिक युवराज भारती सतपुड़ा पावर प्लांट में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद दीनदयाल रघुवंशी ने बिना किसी कारण के युवराज के साथ विवाद शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि दीनदयाल ने गाली-गलौज करते हुए गेट के बाहर देख लेने और जान से मारने की धमकी दे डाली। वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी का मन नहीं भरा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शराब के नशे में सहयोगी को बुलाकर हमला

घटना ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब दीनदयाल रघुवंशी ने अपने सहयोगी जौहरी इवने को फोन करके घर से बुला लिया। बताया जा रहा है कि जौहरी इवने का उस दिन अवकाश था, इसके बावजूद वह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर प्लांट के भीतर पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवराज भारती को घेर लिया और भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घबराकर सुरक्षा गार्ड को फोन किया, जिसे देख जौहरी इवने मौके से फरार हो गया।

आदतन अपराधी है आरोपी, पहले भी हो चुका है विवाद

श्रमिकों का आरोप है कि दीनदयाल रघुवंशी का यह कृत्य नया नहीं है। वह ‘आदतन विवादित’ प्रवृति का व्यक्ति है। इससे पूर्व भी उसने रविन्द्र ठाकुर और जमीर खान के साथ विवाद किया था। यूनाइटेड कंपनी के राजेश पाटिल के साथ किए गए विवाद के चलते उसे तीन महीने तक ड्यूटी से बाहर रखा गया था। बाद में समझाइश देकर काम पर वापस लिया गया, लेकिन उसके रवैये में कोई सुधार नहीं आया है।

श्रमिकों में भय का माहौल

युवराज भारती ने पुलिस को दिए ज्ञापन में बताया कि वह एक गरीब ठेका श्रमिक है और तीनों पालियों में मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोपियों की इस दबंगई से वह और उसके साथी श्रमिक मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द ही दीनदयाल और जौहरी पर कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में किसी बड़ी शारीरिक क्षति या अनहोनी की आशंका बनी रहेगी।

पुलिस से गुहार

पीड़ित और अन्य ठेका श्रमिकों ने सारणी थाना प्रभारी एवं एमपीपीजीसीएल सुरक्षा अधिकारी से आवेदन के माध्यम से शिकायत कर अनुरोध किया है कि उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा प्रदान की जाए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930