नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भोपाल से बुलाकर सारणी के होटल में रखा कैद: ED-CBI का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी की कोशिश नाकाम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भोपाल से बुलाकर सारणी के होटल में रखा कैद: ED-CBI का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी की कोशिश नाकाम


WhatsApp Icon

02/12/2025 8:54 PM Total Views: 492039

सारणी। साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर मानसिक रूप से बंधक बना रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सारणी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां पुलिस की तत्परता ने एक रिटायर्ड डब्ल्यूसीएल (WCL) कर्मचारी की जीवन भर की गाढ़ी कमाई लुटने से बचा ली। पीड़ित को सीबीआई और ईडी का अधिकारी बनकर ठगों ने इतना डरा दिया था कि वे अपनी एफडी तुड़वाकर पैसा ट्रांसफर करने ही वाले थे, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

 

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

क्या है पूरा मामला?

घटना सोमवार, 1 दिसंबर 2025 की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बगडोना स्थित राजेश गेस्ट हाउस में एक बुजुर्ग व्यक्ति रुका हुआ है, जिसे फोन पर लगातार धमकियां मिल रही हैं और वह काफी घबराया हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उप निरीक्षक मनोज कुमार उइके अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

वहां पुलिस ने पाया कि 64 वर्षीय चैतराम नरवरे (निवासी अशोका गार्डन, भोपाल) वीडियो कॉल के जरिये साइबर ठगों के चंगुल में फंसे हुए थे। ठगों ने खुद को ईडी और सीबीआई का अधिकारी बताकर उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” कर रखा था। पीड़ित पर गलत लेन-देन के झूठे आरोप लगाए गए थे और मामला रफा-दफा करने के नाम पर बड़ी रकम की मांग की जा रही थी।

सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से भोपाल से आए पाथाखेड़ा

पीड़ित चैतराम नरवरे, जो डब्ल्यूसीएल से रिटायर्ड हैं, अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से इतने सहम गए कि ठगों के निर्देश पर भोपाल से पाथाखेड़ा आ गए। ठगों ने उन्हें किसी भी परिजन या परिचित से संपर्क करने से मना कर दिया था। पीड़ित अपनी जमा पूंजी, जो एसबीआई (SBI) पाथाखेड़ा शाखा में फिक्स डिपॉजिट (FD) के रूप में थी, उसे तुड़वाकर ठगों को देने के लिए आरटीजीएस (RTGS) फॉर्म तक भर चुके थे।

मानसिक सदमे में थे पीड़ित

पुलिस ने जब पीड़ित को रेस्क्यू किया, तो वे गहरे मानसिक सदमे में थे। वे पिछले तीन दिनों से चल रहे इस घटनाक्रम से इतने भयभीत थे कि पुलिस के पहुंचने पर भी उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वे सुरक्षित हैं। पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित चौकी लाई और काउंसलिंग कर सामान्य किया।

परिजनों से कराया संपर्क

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़ित के परिजनों को सूचित किया। इस दौरान थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे ने भी मानवीय पहल करते हुए पीड़ित के बड़े भाई से संपर्क साधा और परिजनों को पाथाखेड़ा चौकी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित का परिवार भावुक हो गया और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उप निरीक्षक मनोज कुमार उइके, थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह तेकाम, आरक्षक रविमोहन, आरक्षक राकेश करपे, सैनिक सुभाष और साइबर सेल बैतूल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031