नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सनसनीखेज अपहरण का खुलासा: घर की डांट से बचने के लिए रची झूठी कहानी, नाबालिग छात्र ने खुद रचा था नाटक – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सनसनीखेज अपहरण का खुलासा: घर की डांट से बचने के लिए रची झूठी कहानी, नाबालिग छात्र ने खुद रचा था नाटक


WhatsApp Icon

04/11/2025 9:53 PM Total Views: 421271

बैतूल। आमला में हुई एक सनसनीखेज घटना, जहां रेलवे मॉल गोदाम के पास एक नाबालिग छात्र के हाथ बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसे मिले थे, उसका पर्दाफाश हो गया है। प्रथम दृष्टया अपहरण का मामला लग रहा था, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन, गहन पुलिस जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि नौवीं कक्षा के छात्र ने घर पर डांट से बचने के लिए स्वयं ही इस अपहरण का पूरा नाटक रचा था।

क्या था मामला?

घटना की शुरुआत तब हुई जब रेलवे मॉल गोदाम के पास निर्माण कार्य में लगी एक महिला ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास एक लड़के के लावारिस पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी और आमला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लड़के के हाथ एक कपड़े से बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया यह अपहरण का मामला लग रहा था। पुलिस फौरन उस लड़के को थाने ले आई, जहां आमला थाना प्रभारी राजेश सातनकर को भी मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलाया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस जांच में खुला राज:

शुरुआती पूछताछ और जांच में ही पुलिस को इस मामले में कुछ गड़बड़ियां नजर आने लगीं। बच्चे के बयानों और परिस्थितियों में विरोधाभास पाया गया। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम छात्र द्वारा स्वयं रचा गया एक नाटक था। छात्र के पिता का निधन हो चुका है और वह नौवीं कक्षा का विद्यार्थी है। स्कूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह पिछले लगभग 20 दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। संभवतः, छात्र की मां को उसकी अनुपस्थिति के बारे में पता चल गया था, और अपनी मां की डांट से बचने के लिए उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ ली।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस अब अन्य संभावनाओं की भी कर रही जांच:

हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस नाटक में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता थी। यह भी एक सवाल बना हुआ है कि अकेले नाबालिग छात्र के लिए अपने ही हाथों को इस तरह से बांधना कितना संभव था। पुलिस इस पहलू पर भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस और परिजनों ने ली राहत की सांस:

जब इस अपहरण के नाटक का खुलासा हुआ, तो पुलिस बल ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में किसी गंभीर अपराध के बजाय छात्र की नादानी और बचने की कोशिश सामने आई। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930